विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में संप्रदाय विशेष के युवकों ने कांवड़ पर थूका, हाईवे जामकर कांवड़ियों ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Sat, 23 Jul 2022 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2022 02:39 PM (IST)

Spit on Kanwar मेरठ में शनिवार को कांवड़ पर संप्रदाय विशेष के युवकों द्वारा थूकने के बाद हंगामा खड़ा हो ...और पढ़ें

Spit on Kanwar In Meerut मेरठ में शनिवार को कांवड़ में थूकने के बाद खासा हंगामा हो गया।
Spit on Kanwar In Meerut मेरठ में शनिवार को कांवड़ में थूकने के बाद खासा हंगामा हो गया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Spit on Kanwar In Meerut मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र हाईवे-58 हाईवे चौकी के पास हरिद्वार से राजस्थान जा रही विशाल कावड़ के ऊपर संप्रदाय विशेष के दो युवकों ने थूक दिया। कावड़ियों ने एक युवक को धर दबोचा। जबकि दूसरा भाग निकला। थूकने वाले युवक की जमकर पिटाई की। युवक की पहचान संप्रदाय विशेष के युवक के रूप में हुई है।

कई थानों की पुलिस पहुंची

गुस्साए कांवरियों ने हाईवे पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर एसएसपी एसपी ट्रैफिक डीएम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कावड़ियों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया। मगर कावड़िए सुनने को तैयार नहीं। बाद में जैसे तैसे कावड़ियों को समझाया गया।

दो महीने से थी कांवड़ की तैयारियां

राजस्थान में जिला भरतपुर तहसील गांव सीकरी निवासी हनी मुखीजा दिशांत लोकेश कपिल धीरज कपिल सचदेवा जतिन आदि कावड़ियों ने बताया कि वह पिछले 2 महीने से विशाल कावड़ को हरिद्वार से लाने की तैयारी कर रहे थे। 21 जुलाई की शाम को राजस्थान के 40 कांवरियों का जत्था विशाल व मनमोहक शिव परिवार विराजमान कावड़ को लेकर राजस्थान के लिए चला।

डिवाइडर कूदकर आए और थूक दिया

राजस्थान के इन कावड़ियों ने बताया कि कंकरखेड़ा हाईवे 58 पर हाईवे चौकी के नजदीक पहुंचते ही दो युवक डिवाइडर कूद कर आए और उनकी कावड़ पर तीन चार जगह थूक दिया। इतना देख कांवरियों ने युवकों को घेरा, जिसमें एक युवक धर दबोचा। जबकि दूसरा भाग निकला कावड़ियों ने पकड़ में आए युवक की जमकर धुनाई की। इसी बीच भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। आरोपित युवक को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस अपने साथ ले गई।

चौकी में की गई तोड़फोड़

तभी भीड़ ने नारेबाजी करते हुए चौकी में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। डीएम एसएसपी समेत आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्सा कांवरियों को शांत करने का प्रयास किया गया। मगर कावड़िए मानने को तैयार नहीं थे। कावड़िए रास्ते में ही विशाल कावड़ को खड़ी कर नारेबाजी करने लगे। इस बीच भाजपा के एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और अन्य भाजपा नेताओं ने गुसाए कावड़ियों को किसी तरह समझा कर शांत किया। लिखित में आश्वासन दिया गया कि जो पकड़ में आया आरोपित युवक है उस पर कानूनी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो फरार आरोपित है, उसको भी धर दबोचा जाएगा।

दोबारा हरिद्वार से गंगाजल लाने पर बनी सहमति

डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवान से वार्ता के बाद तय हुआ कि जो कावड़ खंडित हुई थी, उस कावड़ से जुड़े चार कांवड़ियों को लेकर पुलिस हरिद्वार जाएगी। जहां से पवित्र गंगाजल लेकर वापस कंकरखेड़ा आएंगे। उस गंगाजल को विशाल कावड़ में रखकर राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।

हरिद्वार गंगा जल लेने रवाना

वार्ता के बाद कप्तान ने कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना को निर्देश दिया कि दो पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी से पीड़ित कांवरियों को लेकर हरिद्वार भेजे। फिलहाल कांवड़िए हरिद्वार गंगा जल लेने रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद ही कावड़ राजस्थान के लिए निकलेगी। भोलों के हंगामें के बीच वहां पर पहुंचे एडीजी और आइजी। इस बीच डीएम दीपक मीणा के पैर कार का पहिया चढ़ गया।