विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yakub Qureshi News: मेरठ में याकूब कुरैशी की फैक्‍ट्री और घर होंगे ध्‍वस्‍त, बेटे के साथ दिल्‍ली में मिली लोकेशन

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Sun, 10 Apr 2022 08:15 AM (IST)

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की फैक्‍ट्री में पांच करोड़ रुपये का मीट मिलने के बाद प्रशासन ने ...और पढ़ें

याकूब कुरैशी और बेटे इमरान को पकड़ने की पुलिस ने कोशिशें तेज कर दी हैं।
याकूब कुरैशी और बेटे इमरान को पकड़ने की पुलिस ने कोशिशें तेज कर दी हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Yakub Qureshi News पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी व दोनों बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने घर और फैक्‍ट्री को ध्‍वस्‍त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके परिवार की तलाश तेजी से शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार याकूब और बेटे इमरान की लोकेशन दिल्ली में पाई गई है। दोनों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम ने वहां डेरा डाल लिया है। वहीं, याकूब की पत्नी और शमजिदा और दूसरे बेटे फिरोज की लोकेशन अभी पुलिस को नहीं मिली है।

फैक्‍ट्री में पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट

खरखौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर जिजमाना ढिकौली स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक अप्रैल को पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का मामला पकड़ा था। यहां करीब पांच करोड़ का मीट पकड़ा गया था। पुलिस ने हाजी याकूब, पत्नी शमजिदा और दोनों बेटे इमरान और फिरोज समेत 14 आरोपित बनाए हैं। गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस अब 82 सीआरपीसी में कुर्की का नोटिस चस्पा करने की तैयारी कर रही है।

याकूब से फैक्ट्री के दस्तावेज मांग रही पुलिस

याकूब कुरैशी ने अभी तक अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में चल रहे पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का रिकार्ड पुलिस को नहीं सौंपा है। जबकि पुलिस नोटिस भी जारी कर चुकी है। ताकि अन्य आरोपितों को भी मुकदमे में मुल्जिम बनाया जाए।

बाहर लगा है ताला, अंदर कौन

याकूब के घर पर पिछले पिछले एक सप्ताह से ताला लगा है। क्षेत्र में चर्चा है कि ताला लगा होने के बाद भी घर पूरी तरह खाली नहीं है। आसपास के लोगों का कहना तो यह भी है कि घर के अंदर कोई मौजूद है। यह बात कितनी सच है, इसका सही जानकारी तो पुलिस की जांच के बाद ही होगी।

इनका कहना

याकूब कुरैशी और उनके परिवार ने अभी तक मीट प्लांट के कोई दस्तावेज नहीं दिए हैैं। ना ही विवेचना में सहयोग कर रहे हैैं। ऐसे में याकूब कुरैशी के घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी और गैंगस्टर एक्ट भी लगाई जाएगी। ताकि 14ए में उनकी संपत्ति कुर्क की जा सके।

- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

याकूब की फैक्ट्री व घर पर चस्पा हुआ ध्वस्तीकरण का नोटिस

मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के सराय वहलीम स्थित घर और हापुड़ रोड स्थित फैक्ट्री पर ध्वस्तीकरण नोटिस एमडीए की ओर से चस्पा किया गया है। यह कारण बताओ नोटिस है, जिसमें पूछा गया है कि क्यों न फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया जाए। दरअसल, याकूब ने शपथ पत्र का उल्लंघन किया है। जिसमें उनकी तरफ से वादा हुआ था कि मानचित्र स्वीकृत न होने तक उनके प्लांट में मीट का कारोबार नहीं होगा। मगर इसके बाद भी उसमें मीट तैयार करने व व्यापार का कार्य जारी था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।