Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन में दबे महिला के शव को नोच रहे थे जंगली जानवर, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका; 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पहचान

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 01:19 PM (IST)

    मेरठ के भावनपुर में एक महिला की हत्या कर शव को आम के बाग में दबा दिया गया। शव मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। महिला के शर ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिला की हत्या में 24 घंटे बाद भी पुलिस पहचान नहीं कर सकी

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भावनपुर के गेसुपुर दतावली में आम के बाग में महिला की हत्या कर शव दबा दिया जाता है। शव मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस पहचान करने में नाकाम साबित हो रही है, जबकि महिला के कपड़े और आभूषण उसके शरीर पर मिले है। पुलिस ने सिर्फ खानापूरी करते हुए सभी थानों में गुमशुदगी की पड़ताल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार से दो कांस्टेबल लगाकर आसपास के क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों से संपर्क कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। गेसुपुर दतावली निवासी नीरज शर्मा का गांव के बाहरी छोर पर आम का बाग है। मनोज इसकी रखवाली करता है। शुक्रवार को जब वह बाग में चक्कर लगा रहा था तो देखा कि जंगली जानवर गड्ढे में दबे एक शव का आधा हिस्सा निकालकर नोच रहे थे। उसने मामले की जानकारी नीरज शर्मा को दी।

    नीरज ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस और फोरेंसिक टीम को साथ लेकर एसपी देहात डा. राकेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। शव आधा जमीन से बाहर निकला हुआ था। महिला के शरीर पर हल्के हरे रंग का सूट था। हाथ में कलावा बंधा था। पैरों में बिछुए और पाजेब थी। लाल चुड़ी पहने हुए थी। महिला के हाथ और पैर पीले कपड़े से बंधे थे।

    माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर बाग में लाया गया और यहां गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। 24 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस अभी तक महिला की पहचान तक नहीं कर पाई है, जबकि महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम लगाकर महिला की पहचान और हत्यारोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।