UP News: दिल्ली-दून हाईवे पर महिला को चलती ऑटो से फेंका, गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती
दिल्ली-दून हाईवे पर शनिवार रात 11 बजे दिल्ली की एक महिला को चलती आटो से फेंक दिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति दिल्ली के कल्याणपुरी में बेलदारी का काम करते है। पुलिस ने महिला के पति को मामले की जानकारी दी है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-दून हाईवे पर शनिवार रात 11 बजे दिल्ली की एक महिला को चलती आटो से फेंक दिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शराब के नशे में थी महिला
दिल्ली की रहने वाली महिला अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई थी। शराब के नशे में होने की वजह से महिला ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है। महिला के पति दिल्ली के कल्याणपुरी में बेलदारी का काम करते है। पुलिस ने महिला के पति को मामले की जानकारी दी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात 11 बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित खंडौली चौकी से करीब 700 मीटर दूर चलते ऑटो से एक महिला को सड़क पर फेंक दिया। सड़क पर फेंके जाने के बाद महिला का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और हाथ और पैरों में चोट आई है।
युवती को तत्काल एंबुलेंस में डालकर जिला अस्पताल भेजा
राहगीरों ने मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवती को तत्काल एंबुलेंस में डालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका उपचार कराया।
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि महिला दिल्ली के कल्याणपुर निवासी सुखदेव की पत्नी सोना है। सुखदेव दिल्ली में बेलदारी का काम करते हैं। सोना ने बताया कि एक महीना पहले ही फेसबुक पर उसकी दोस्ती मेरठ के एक युवक से हुई थी।
युवक ने लड़की को दिल्ली से मेरठ बुलाया था
इस युवक ने अपने जन्मदिन पार्टी के लिए सोना को दिल्ली से मेरठ बुलाया था। बताया जाता है कि युवक ने उसे अत्यधिक शराब पिला दी और उसके बाद दिल्ली के लिए ले जा रहा था। हाईवे पर विवाद होने के बाद उसे ऑटो से फेंक दिया गया। महिला की निशानदेही पर युवक की जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के परिवार को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
महिला के फेसबुक दोस्त की भी तलाश की जा रही
सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रथम जांच में सामने आया कि महिला शराब के नशे में है, जो चलते आटो से दिल्ली हाईवे पर होटल कलाम के सामने नीचे गिर गई है। महिला के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। साथ ही महिला के फेसबुक दोस्त की भी तलाश की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।