दिल्ली से मेरठ चोरी करने आई थी महिला, लालकुर्ती पैठ में ये करतूत करते हुए पकड़ी गई
दिल्ली से मेरठ के लालकुर्ती पैठ बाजार में चोरी करने आई एक महिला को रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रतिभा सिंह नामक महिला के थैले से पर्स चुराते हुए दुकानदार ने ममता को पकड़ लिया। पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। ममता दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली है।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली से चोरी करने आई महिला को लालकुर्ती पैठ बाजार में खरीदारी करने आई महिला के थैले से पर्स चोरी करते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। दुकानदारों ने आरोपित महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी प्रतिभा सिंह मंगलवार दोपहर में लालकुर्ती पैठ बाजार में खरीदारी करने आई थी। प्रतिभा सिंह क पर्स में 2500 रुपये की नकदी और कुछ जरुरी कागजात थे। उन्होंने पर्स को एक थैले में रखा हुआ था।
प्रतिभा जब दुकान से खरीदारी कर रही थी तो उनके थैले से एक महिला ने पर्स निकाल लिया। दुकानदार ने महिला को पर्स निकालते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपित महिला ने वहां हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची आरोपित महिला को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी किया हुआ पर्स भी बरामद कर लिया। पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में उसकी पहचान ममता पत्नी रूकनपाल निवासी करावल नगर थाना खजुरी नई दिल्ली के रूप में हुई। थाना प्रभारी हरेंद्र जादौन का कहना है कि आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।