मेरठ में महिला की गला काटकर हत्या, 14 साल से चल रहा था प्रेम-प्रंसग Meerut News
उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी के हरिनगर में अवैध संबंधों के चलते महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी। महिला के बेटे ने आरोपित युवक को घर के अंदर बंद कर शोर मचाया। जिसके बाद लोग जमा हो गए। पुलिस ने मौके से हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया।

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी के हरिनगर में अवैध संबंधों के चलते महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी। महिला के बेटे ने आरोपित युवक को घर के अंदर बंद कर शोर मचाया। जिसके बाद लोग वहां मौजूद हो गए। वहीं, पुलिस ने मौके पर आकर हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक और मृत महिला के बीच करीब 14 साल से अवैध संबंध था। महिला का पति दिल्ली में काम करता है। उसे इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।
ब्रह्मपुरी के हरिनगर में असलम अपनी पत्नी नरगिस और पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। असलम दिल्ली में काम करता है। इसलिए पत्नी और बच्चे मेरठ के हरिनगर में रहते है। पुलिस के मुताबिक, नरगिस के शादी से पहले से कोतवाली के बड़ीयान निवासी जावेद से अवैध संबंध है। जावेद अक्सर नरगिस के घर पर आता जाता था। मंगलवार की रात को भी जावेद नरगिस के घर पर आ गया था। सुबह ही उठकर नरगिस के 12 साल के बेटे अली और जावेद में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। अली ने घर के अंदर से लोहे की रॉड उठाकर जावेद को मार दी। जावेद ने अली पर हमला किया तो नरगिस विरोध में उतर गई। उसके बाद जावेद ने घर में रखी छूरी से नर्गिंस की गर्दन काट दी।
खून खराबा होते देख अली ने घर के बाहर निकलकर मकान का बाहर से कुंडा लगाकर जावेद को बंद कर दिया। अली के बाहर आकर शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से जावेद को हिरासत में ले लिया है। जावेद ने बताया कि शादी से पहले से नरगिस के साथ उसके अवैध संबंध है। असलम के दिल्ली रहने के दौरान अक्सर जावेद नरगिस के घर पर ही बच्चों के साथ रहता था। इंस्पेक्टर सुभाष चंद अत्री ने बताया कि आरोपित जावेद को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। महिला के पति को भी दिल्ली में हत्या की जानकारी दे दी गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।