Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: पति से विवाद होने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

    Updated: Wed, 29 May 2024 11:17 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मेरठ में खतौली के देवीदास मोहल्ला निवासी बरखा की शादी करीब डेढ़ साल पहले घंटाघर स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी निखिल से हुई थी। निखिल नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। बरखा के भाई जीतू ने बताया कि मंगलवार रात में उनके पास फोन पहुंचा कि बरखा की पैर फिसलकर नीचे गिरने से मौत हो गई है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा क‍िया।

    Hero Image
    पति से विवाद होने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दहेली गेट थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में एक विवाहिता ने पति से विवाद होने पर मंगलवार रात में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला और महिला के शव को मर्चरी भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खतौली के देवीदास मोहल्ला निवासी बरखा की शादी करीब डेढ़ साल पहले घंटाघर स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी निखिल से हुई थी। निखिल नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। बरखा के भाई जीतू ने बताया कि मंगलवार रात में उनके पास फोन पहुंचा कि बरखा की पैर फिसलकर नीचे गिरने से मौत हो गई है।

    जमीन पर पड़ा था बरखा का शव 

    मायके वाले वाल्मीकि बस्ती पहुंचे तो बरखा का शव जमीन पर पड़ा था। उन्होंने बरखा के गले पर रस्सी का निशान देखा तो हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जीतू का आरोप था की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को परेशान कर रहे थे।

    पुल‍िस कर रही मामले की जांच

    मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पीड़ित स्वजन को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि गृह क्लेश में विवाहिता ने आत्महत्या की है। पीड़ित स्वजन की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Meerut News: साइबर क्र‍िम‍िनल्‍स ने ज्वेलर्स को लगाया 15.81 लाख रुपए का चूना, एसपी सिटी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज; जांच शुरू