क्या BJP में शामिल होंगे अतुल प्रधान? सपा से टिकट कटने के बाद पहला रिएक्शन; कहा- इसका फैसला भी जल्द होगा
Atul Pradhan सीट से नामांकन करने के बाद भी सपा द्वारा विधायक अतुल प्रधान का टिकट कटने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। भाजपा में शामिल होने के लिए कभी केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के साथ उनके लखनऊ होने की चर्चा चली तो कभी दिल्ली पहुंचने की। रात 9.30 बजे अतुल ने फेसबुक लाइव आकर अपने समर्थकों के समक्ष अपना पक्ष रखा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सीट से नामांकन करने के बाद भी सपा द्वारा विधायक अतुल प्रधान का टिकट कटने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। भाजपा में शामिल होने के लिए कभी केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के साथ उनके लखनऊ होने की चर्चा चली तो कभी दिल्ली पहुंचने की। रात 9.30 बजे अतुल ने फेसबुक लाइव आकर अपने समर्थकों के समक्ष अपना पक्ष रखा।
दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने स्पष्ट किया कि उनकी अतुल प्रधान से कोई बातचीत नहीं हुई है। ना ही अतुल की भाजपा से कोई बात चल रही है। फेसबुक लाइव आकर अतुल ने अपने जीवन और राजनीतिक सफर पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने आमजन के लिए काफी संघर्ष किया है और आगे भी करते रहेंगे।
टिकट कटने के संबंध में कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपना पक्ष रखा, लेकिन तमाम अन्य लोग उनके विपक्ष में खड़े हो गए और चुनाव में मदद से ही इनकार कर दिया। ऐसे में उनके तर्कों को अनसुना कर प्रत्याशी बदलने का निर्णय लिया गया। सब को पता है कि पार्टी को कौन नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष जारी है और जीवन के अंत तक जारी रहेगा।
आना-जाना लगा रहता है और कौन, कब, कैसे, क्या होगा, इसका निर्णय भी शीघ्र होगा। कहा कि जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना भी जरूरी है। उधर, अतुल प्रधान के दल बदलने की चर्चाएं भी गुरुवार की शाम से तैरती रहीं। जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं। वह विधायक है और रात के अंधेरे में कोई दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।