Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: यूपी का सबसे ठंडा शहर मेरठ, अचानक मौसम बदलने से छूटी लोगों की कंपकंपी; बारिश के भी बन रहे आसार

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 12:30 PM (IST)

    Weather Update मेरठ में तापमान में अचानक तीन डिग्री की गिरावट से कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है। एनसीआर और प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में मेरठ शामिल है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण हरियाणा पंजाब राजस्थान और एनसीआर में रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आठ और नौ दिसंबर को बूंदाबांदी के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

    Hero Image
    Weather Update: मौसम में अगले 24 घंटों में बदलाव होने की संभावनाएं हैं। जागरण।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। Weather Update: सर्दियों की सही मायने दस्तक दे दी है। कड़ाके की ठंड का दौर शुरु होने वाला है। आने वाले दिनों में सक्रिय होने वाले मौसमीय सिस्टम से विज्ञानियों ने यह पूर्वानुमान लगाया है। शनिवार को जनपद में बीती रात का तापमान खासा गिर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश में ही नहीं एनसीआर के क्षेत्र के जनपदों में यह सबसे कम तापमान वाला क्षेत्र है। प्रदेश में बरेली मेरठ के समकक्ष 6.4 रहा।

    तापमान में अचानक इतनी गिरावट के पीछे मुख्य कारण पहाड़ों से ठंडी हवाओं का मैदानी क्षेत्रों में चलना बताया जा रहा है। जिसके कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और एनसीआर में रात में खासी ठंड बढ़ गई। पहली बार कंपकंपी वाली ठंड महसूस हुई।

    दिल्ली में 7.1, हिसार में 4.5, चंडीगढ़ में 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिम उप्र में मुजफ्फरनगर में 7.1 बिजनौर में आठ, आगरा मे 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह मेरठ पिछले 24 घंटे में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई है। सुबह लोग जैकेट और ऊनी कपड़ों से लैस नजर आए।

    बच्चे कांपते हुए पहुंचे स्कूल

    बच्चे भी कांपते हुए स्कूल पहुंचे। दिन निकलने पर धूप ने राहत प्रदान की। रविवार को ठंड के सीजन में पहली बार बूंदाबांदी की संभावना बनी है। ऐसे में कोल्ड-डे की स्थिति बनेगी। सोमवार और मंगलवार तक शीतलहर चल सकती है।

    आठ और नौ को हो सकती है बूंदाबांदी

    पांच दिन के बाद न्यूनतम तापमान एकल अंक में शुक्रवार को दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उत्तर पश्चिम हवाएं शाम और सुबह ठंड का अहसास करा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि आठ और नौ दिसंबर को बूंदाबांदी के साथ तापमान में गिरावट के आसार हैं।

    ये भी पढ़ेंः गायत्री मंत्र पढ़कर मौलाना तौकीर रजा ने दिया सद्भावना का संदेश, कहा- 'सरकार अनुमति दे तो बांग्लादेश जाने को तैयार'

    ये भी पढ़ेंः अब नहीं चलेगी तारीख पर तारीख...काशी में सीएम योगी की सख्त चेतावनी, तेजी से निपटाएं राजस्व से जुड़े मामले

    ठंड से बचाव हेतुके लिए पशुओं को पिलाऐं सरसों का तेल

    कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के पशुचिकित्सा वैज्ञानिकों की टीम द्वारा ग्राम नागल में निश्शुल्क पशुचिकित्सा परामर्श तथा दवा वितरण शिविर का आयोजन कृषि विवि के कुलपति डा. के के सिंह के मार्गदर्शन में किया। इस अवसर पर वेटेरिनरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अमित वर्मा ने किसानों को बताया कि सर्दियों में पशुओं को बुखार होने या पाचन संबंधी समस्याऐं बढ़ जाती है, जिसके बचाव हेतु पशुओं को हरा चारा और मुख्य चारा एक से तीन के अनुपात में मिलाकर देना चाहिए। साथ ही महीने में एक बार पशुओं को 250 से 300 ग्राम सरसों का तेल भी पिला सकते हैं। इससे उनका शरीर गर्म रहेगा तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। पशुओं को गुनगुना पानी पिलाए व धूप में रखें। 

    comedy show banner
    comedy show banner