Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cantonment board : छावनी में वार्ड संख्या सात हो सकता है आरक्षित Meerut News

    By Prem BhattEdited By:
    Updated: Sat, 30 Nov 2019 12:04 PM (IST)

    करीब एक लाख आबादी वाले छावनी में चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। वार्ड को आरक्षित करने के लिए आज छावनी परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई है।

    Cantonment board : छावनी में वार्ड संख्या सात हो सकता है आरक्षित Meerut News

    मेरठ, जेएनएन। करीब एक लाख आबादी वाले छावनी में चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। वार्ड को आरक्षित करने के लिए शनिवार को छावनी परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें पिछली जनगणना के आधार पर एक वार्ड को आरक्षित किया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि वार्ड संख्या सात एससी-अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनगणना के आधार पर आरक्षित

    वर्ष 2015 के चुनाव में 2011 की जनगणना के आधार पर ही वार्ड को आरक्षित किया गया था। इस बार भी जनगणना के आधार पर ही वार्ड आरक्षित किया जाएगा। शनिवार को विशेष बैठक में केवल एससी वार्ड पर मुहर लगेगी। तीन महिला वार्ड को आरक्षित करने के लिए बाद में लाटरी निकलेगी। अभी छावनी के आठ वार्ड में एक, दो और छह महिला वार्ड हैं। इस बार इन वार्ड को छोड़कर वार्ड तीन, चार, पांच और आठ में से तीन महिला वार्ड चुने जाएंगे। दिसंबर के पहले पखवाड़े में महिला वार्ड भी तय हो जाएंगे।

    छावनी में इस बार 29 हजार मतदाता

    छावनी परिषद का वर्ष 2015 में जब चुनाव हुआ तो उस समय आठ वार्ड में मतदाताओं की कुल संख्या 63 हजार थी। इस बार परिषद ने मतदाता सूची से झुग्गियों के वोट को काट दिया है। अब सभी आठ वार्ड से कुल 29 हजार तीन सौ आठ मतदाता रह गए हैं। जो 2020 में छावनी परिषद के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    मतदाता सूची में सैनिकों का वोट नहीं

    छावनी की विशेष बैठक में मतदाता सूची को लेकर सदस्यों में असंतोष है। अभी तक छावनी परिषद ने अपनी मतदाता सूची में सैनिकों का वोट नहीं शामिल किया है। करीब चार हजार सैनिक वोट छावनी की मतदाता सूची में शामिल होंगे। छावनी परिषद जो मतदाता सूची तैयार की है, उसमें वार्ड छह में केवल 400 सैनिकों के वोट जोड़े गए हैं। वार्ड एक में सबसे अधिक सैन्य वोट हैं, सैन्य वोटों के सूची में शामिल न होने से सदस्यों में बेचैनी है।