Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स‍िर पर ढाई लाख का इनाम, इंस्टाग्राम पर करता है पोस्‍ट अपलोड

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 08:08 AM (IST)

    पुलिस बदन सिंह बद्दो पर ढाई लाख का इनाम कर चुकी है। उसके बाद भी बदन सिंह बद्दो पकड़ा नहीं जा सका जबकि बदन सिंह बद्दो हर बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड ...और पढ़ें

    Hero Image
    स‍िर पर ढाई लाख का इनाम, इंस्टाग्राम पर करता है पोस्‍ट अपलोड

    जागरण संवाददाता, मेरठ। ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो और बेटे सिकंदर की रेड कार्नर नोटिस की प्रक्रिया शासन स्तर पर पहुंच गई है। उसके बाद भी बदन सिंह बद्दो इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर रहा है। बदन सिंह बद्दो ने पोस्ट में आपबीती सुनाई है। साथ अपने सहयोगियों पर भी आरोप लगा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सवाल है कि बदन सिंह बद्दो लगातार पोस्ट अपलोड कर रहा है। लेकिन पुलिस और एसटीएफ समेत अन्य एजेंसी बदन सिंह बद्दो को पकड़ नहीं पा रही है, जबकि पुलिस ने बदन सिंह बद्दो का पुलिस कस्टडी से भागने में सहयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है।

    बदन सिंह बद्दो के दो सहयोगी ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है, जिसमें डीफिन सूरी की संपत्ति जब्ती करण की कार्रवाई भी पुलिस कर चुकी है। उसके बाद भी पुलिस बदन सिंह बद्दो तक नहीं पहुंच पा रही है। बता दें कि बदन सिंह बद्दो गाजियाबाद पेशी के दौरान 2019 में मेरठ के मुकुट महल होटल में आया था, यहां पर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा चुकी है।

    पुलिस बदन सिंह बद्दो पर ढाई लाख का इनाम कर चुकी है। उसके बाद भी बदन सिंह बद्दो पकड़ा नहीं जा सका, जबकि बदन सिंह बद्दो हर बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड कर रहा है। 15 दिन पहले भी बदन सिंह बद्दो ने फ्रांस से पोस्ट अपलोड की थी। उसके बाद ही बद्दो के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी होने की प्रक्रिया अमल में लाई गई थी। एसएसपी रोहित सजवान का कहना है कि बदन सिंह पर पुलिस काम कर रही है।