विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में मृत्यु का पंजीकरण कितने दिन के अंदर कराना होता है? UPPSC की परीक्षा में पूछा गया यह सवाल

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 05 Oct 2026 12:33 PM (IST)

UPPSC Health Officer Exam: मेरठ में यूपीपीएससी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें 6233 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. मेरठ में यूपीपीएससी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा 28 केंद्रों पर हुई।

  2. 13024 में से 6233 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 6791 परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 28 केंद्रों पर आयोजित हुई। अधिकतर अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के सवाल सरल ही थे। भारत में मृत्यु पंजीकरण कितने दिन के अंदर होता है, सवाल आया । जिसका उत्तर 21 दिन में पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है। इस परीक्षा में कुल 13024 अभ्यर्थियों को बैठना था, लेकिन 6233 अभ्यर्थी ही बैठे। 6791 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने रविवार को कई केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, अंतरीक्षक और अन्य संबंधित स्टाफ सुबह छह से 6:30 बजे के बीच पहुंच गए थे। सुबह 6:30 बजे केंद्र के प्रवेश द्वार पर कक्षवार सीटिंग प्लान प्रदर्शित किया किया।

यह भी पढ़ें- देश का 11 वां सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, PM 2.5 की मात्रा 300 के पार

इसके बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ओर से अंतरीक्षकों और सपोर्ट स्टाफ को पहचान पत्र दिए गए। उनके मोबाइल फोन केंद्र व्यवस्थापक के पास जमा कराए गए। अंतरीक्षकों का कक्ष आवंटन सुबह 7:30 बजे रैंडमाइजेशन से किया गया। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपुस्तिकाओं की गोपनीय सामग्री को पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खोला गया।

यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से बदल गया जन्म-मृत्यु रजिस्‍ट्रेशन का नियम, अब देरी पड़ेगी भारी; समझें कब किसकी मंजूरी जरूरी

अभ्यर्थियों का केंद्र में प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। प्रवेश द्वार सुबह 8:45 बजे बंद कर दिए गए। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। सुबह 9:23 बजे अभ्यर्थियों को प्रश्नपुस्तिका वितरित की गई। ठीक 9:30 बजे परीक्षा शुरू की गई। अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य था।

यह भी पढ़ें- Blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान-साहिल बोले- हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे केस