यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने आरएसएस के मेरठ प्रांत कार्यवाहक संग की बैठक
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने मंगलवार को पल्लवपुरम के पल्हैड़ा गांव निवासी आरएसएस के मेरठ प्रांत कार्यवाहक के घर पर करीब आधा घंटे तक बैठक की। इस बैठक को गोपनीय तरीके से रखा गया था।

मेरठ, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने मंगलवार को पल्लवपुरम के पल्हैड़ा गांव निवासी आरएसएस के मेरठ प्रांत कार्यवाहक के घर पर करीब आधा घंटे तक बैठक की। इस बैठक को गोपनीय तरीके से रखा गया था। बैठक में सिर्फ आरएसएस के पदाधिकारी ही मौजूद थे।
राष्ट्रीय स्वंय संघ (आरएसएस) के मेरठ प्रांत कारवां फूल सिंह का पल्लवपुरम क्षेत्र के गांव पल्हैड़ा में आवास है। मंगलवार दोपहर को उप्र. महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह पल्हैड़ा में फूल सिंह के आवास पर आयाेजित एक बैठक में पहुंची। बैठक में आरएसएस के कई पदाधिकारी मौजूद थे। महिला आयोग की उपाध्यक्ष के आने की सूचना पर पल्लवपुरम थानाध्यक्ष भी पल्हैड़ा पहुंचे। सूत्रों की मानें तो बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कई मामलों को बैठक में रखा गया। करीब आधा घंटे तक चली बैठक को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था, जहां पर क्षेत्र का कोई स्थानीय भाजपा नेता भी नहीं नहीं था।
बैठक के बारे में मेरठ प्रांत कारवां फूल सिंह के बेटे व भाजपा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र काकरान से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं बैठक में शामिल नहीं था। आयोग की उपाध्यक्ष आई थी, मगर बैठक में संघ के ही पदाधिकारी थे। संभवत: शिष्टाचार भेंट रही है। इससे अधिक जानकारी नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।