Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather News: मेरठ में रात हुई बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, क्या लौटेगी ठंडक, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 10:15 AM (IST)

    Weather Update News मेरठ में फरवरी के मध्य में मौसम अचानक बदल गया था। तेज धूप से न्यूनतम तापमान को बढ़ा दिया था। दिन में निकलने वाली तेज धूप से गर्म कपड़े लगभग रख दिए गए थे। लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि 19 फरवरी से 22 फरवरी के बीच मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की संभावनाए थी। जो सटीक बैठीं।

    Hero Image
    मेरठ में रात में बूंदाबांदी ने बढ़ा दी ठंडक।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सोमवार को देर रात बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने 20 फरवरी के लिए वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज सतही हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है। सोमवार को बरसात की संभावना जताई गई थी। दोपहर बाद मौसम बदलता हुआ नजर आया और तेज हवाएं भी चलीं लेकिन दिन में बरसात नहीं हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो दिन का मौसम

    हालांकि देर रात बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक बरसात की संभावना जताई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर में बरसात 21 फरवरी को देखने को मिल सकती है। 22 से मौसम साफ रहेगा। इसी बीच पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से लद्दाख, चंबा जैसे इलाकों में बर्फबारी देखी गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। 

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: कौन हैं पूर्व विधायक नीरज मौर्य, जिन्हें सपा ने बनाया है आंवला का प्रत्याशी, इन नेताओं का दावा नहीं टिका

    comedy show banner
    comedy show banner