विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के टीचर ध्यान दें! राज्य अध्यापक और मुख्यमंत्री पुरस्कार के आवेदन के साथ वीडियो भी करना होगा अपलोड; पूरा प्रोसेस

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 10 Nov 2026 04:27 PM (IST)

Meerut News: राज्य अध्यापक एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। आवेदन के साथ वीडियो भी अपलोड करना होगा।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई।

  2. शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्यों का वीडियो करना होगा अपलोड।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राज्य अध्यापक एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार शैक्षिक सत्र-2026-27 में चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित की गई है।

जनपद स्तरीय चयन समिति की ओर से संस्तुत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक के गत पांच साल का बोर्ड परीक्षाफल प्रत्येक वर्ष में 90 प्रतिशत होने का वर्षवार प्रमाणपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी किया जाएगा। जनदीय चयन समिति की बैठक के कार्यवृत्त के साथ संलग्न कर अपलोड किया जाएगा।

यह रहेगा कार्यक्रम

आनलाइन आवेदन 10 से 30 नवंबर तक किए जाएंगे। जनपदीय समिति प्राप्त आवेदनाें का परीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन करके पात्र शिक्षकों का चयन कर मंडलीय समिति को 1 से 15 दिसंबर तक प्रस्ताव भेजेगी। मंडलीय समिति पात्र शिक्षकों का चयन करके निदेशालय स्तरीय चयन समिति को 16 से 30 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रस्ताव भेजेगी।

निदेशालय स्तरीय समिति 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक ऑनलाइन प्रस्ताव भेजी करेगी। जबकि, राज्य स्तरीय समिति की ओर से चयन की कार्यवाही 15 से 24 जनवरी तक होगी।

वीडियो भी करना होगा अपलोड

शिक्षक अपने सभी अभिलेख व उत्कृष्ट कार्यों का विवरण आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसमें शिक्षक की ओर से अपने उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में अपना पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करना होगा। जबकि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय कुमार उपाध्याय ने आवेदन को लेकर मंडल के सभी डीआइओएस को निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा देंगे सवा लाख से अधिक अभ्यर्थी, मेरठ के अनेक अभ्यर्थियों को करनी होगी 500 KM की यात्रा  

यह भी पढ़ें- CBSE स्कूलों में नशामुक्ति की शपथ लेंगे शिक्षक और छात्र, अभियान से 10 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।