Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut Election Result 2022: जीता हस्तिनापुर और बन गई सरकार, कायम रहा यह चुनावी इत‍िहास

    By Taruna TayalEdited By: Taruna Tayal
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 11:36 PM (IST)

    Meerut UP Chunav Result 2022 News in Hindi विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही हस्तिनापुर सीट पर सभी की निगाहें टिक गईं थीं। आंकड़े गवाह कि यहां से जो प्रत्याशी जीता सरकार उसी की बनी। एक मिथक कायम रहा तो दोबारा जीत कर एक मिथक तोड़ा भी।

    Hero Image
    Meerut Vidhan Sabha UP Election Result 2022: मेरठ की हस्तिनापुर सीट।

    मेरठ, राजकुमार शर्मा। एक बार हस्तिनापुर ने फिर साबित कर दिया कि जिस दल का प्रत्याशी यहां से जीतेगा प्रदेश में सरकार भी उसी पार्टी की बनेगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही हस्तिनापुर सीट पर सभी की निगाहें टिक गईं थीं। गुरुवार को जब परिणाम आया तो हस्तिनापुर का 'चुनावी इतिहास' कायम रहा और यहां से भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। हस्तिनापुर के इतिहास में जहां एक मिथक जारी रहा वहीं एक मिथक टूटा भी। दरअसल पहली बार इस सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा के दिनेश खटीक विजयी हुए हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सन 1957 में अस्तित्व में आई इस सीट पर तब से 2022 तक के विधानसभा चुनाव परिणाम बताते हैं कि हस्तिनापुर से जो भी प्रत्याशी जीता, प्रदेश में सरकार उसी की पार्टी की बनी। वर्ष 2017 में भाजपा के विधायक दिनेश खटीक ने विजय प्राप्त की और प्रचंड बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ सीएम की कुर्सी पर विराजमान हुए। साल 2012 में सपा के विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि जीते और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। सन 2007 में बसपा के योगेश वर्मा ने जीत हासिल की तब मायावती मुख्यमंत्री बनीं थी। सन 2002 में सपा प्रत्याशी प्रभुदयाल वाल्मीकि विधायक बने। तीन मई 2002 से लेकर 29 अगस्त 03 तक मायावती मुख्यमंत्री रहीं, लेकिन फिर 29 अगस्त 2003 को मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1996 में भाजपा समर्थित अतुल कुमार विधायक बने, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। अब 2022 के विस चुनाव में एक बार फिर दिनेश खटीक भाजपा से जीते और प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।

    गवाही देते आंकड़े

    वर्ष विधायक सरकार

    2022 दिनेश खटीक भाजपा

    2017 दिनेश खटीक भाजपा

    2012 प्रभुदयाल सपा

    2007 योगेश वर्मा बसपा

    2002 प्रभुदयाल सपा

    1996 अतुल कुमार भाजपा समर्थित निर्दलीय

    1989 झग्गड़ सिंह जनता दल

    1985 हरशरण सिंह कांग्रेस

    1980 झग्गड़ सिंह कांग्रेस

    1977 रेवती शरण मौर्य जनता पार्टी

    1974 रेवती शरण मौर्य कांग्रेस

    1969 आशाराम इंदु बीकेडी

    1967 आरएल सहाय कांग्रेस

    1962 पीतम सिंह कांग्रेस

    1957 विशंभर सिंह कांग्रेस

     यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश की एक ऐसी विधानसभा सीट, आंकड़े गवाह कि यहां से जो जीता, उसी की पार्टी की बनी सरकार