Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election Result 2022: जिन गांवों में आंदोलन ने पकड़ा था जोर, वहां भी भाजपा को खूब मिले मत

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Sun, 13 Mar 2022 11:40 PM (IST)

    UP Election Result 2022 चुनाव से पहले बागपत में कृषि कानूनों के खिलाफ जोरशोर से आंदोलन चलाया गया जो लगभग एक साल तक चला। चुनाव परिणामों से पता चलता है कि जो शहर कस्बे और गांवों किसान आंदोलन की जद में थे उनमें भी भाजपा प्रत्याशियों पर जमकर वोट मिले।

    Hero Image
    चुनाव पर नहीं द‍िखा किसान आंदोलन का असर।

    बागपत, जागरण संवाददाता। UP Election Result विधानसभा चुनाव से पहले बागपत में कृषि कानूनों के खिलाफ जोरशोर से आंदोलन चलाया गया, जो लगभग एक साल तक चला। बड़ौत शहर स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 40 दिन तक किसानों का अनिश्चितकालीन धरना भी चला। शहर, कस्बे और गांवों में किसानों की बैठक और पंचायतें भी हुई, जिसमें कृषि कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग करते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने की बात भी बराबर कही जाती रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन में भगवानपुर नांगल गांव के किसान गलतान सिंह की मौत भी हुई थी। चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों का कई स्थानों पर विरोध भी हुआ, लेकिन हाल ही आए चुनाव परिणामों से पता चलता है कि जो शहर, कस्बे और गांवों किसान आंदोलन की जद में थे, उनमें भी भाजपा प्रत्याशियों पर जमकर वोट मिले। यानी चुनाव आंदोलन में कृषि कानून आंदोलन का असर नहीं दिखाई दिया।

    बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के इन गांवों में पकड़ा था आंदोलन ने जोर बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में लुहारी में बूथ 14 से 22 तक 2,037 मत, ढिकाना में बूथ 23 से 26 तक 769 मत, जौनमाना में बूथ 27 से 31 तक 1,572 मत, मलकपुर में बूथ 33 से 38 तक 1,167 मत, लोयन में बूथ 41 से 44 तक 690 मत, सिनौली में बूथ 45 से 50 तक 1,334 मत, रुस्तमपुर में बूथ 51 व 52 तक 469 मत, बावली में बूथ 53 से 60 तक 2,012 मत, बिजरौल बूथ 69 से 77 तक 1,841 मत, महावतपुर में बूथ 79 से 81 तक 775 मत, लौहड्डा में बूथ 165 से 167 तक 811 मत, वाजिदपुर में बूथ 169 से 174 तक 1,271 मत, बड़ौली में बूथ 196 से 201 तक 1,296 मत, हिलवाड़ी में बूथ 213 से 219 तक 1,529 मत, फतेहपुर पुट्ठी में बूथ 220 से 222 तक 492 मत, धनौरा सिलवरनगर में बूथ 225 से 231 तक 1,590 मत, खेड़ा इस्लामपुर में बूथ 252 से 254 तक 616, फैजपुर निनाना में बूथ 260 से 263 तक 1,387, सरूरपुर कलां में बूथ 265 से 273 तक 2,470 मत भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल मलिक को मिले हैं।


    यह भी पढ़ें: Hastinapur Excavation:पांडव टीला पर अभी और उजागर होंगे रहस्‍य, दिल्ली की टीम ने लिए हड्डियों व अवशेषों के सैंपल

    यह भी पढ़ें: पंचायत में बोले संगीत सोम, बराबर चलेगा बाबा का बुलडोजर और संगीत का डंडा

    comedy show banner
    comedy show banner