Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baghpat Election Result 2022: बागपत और बड़ौत में भाजपा जीती, छपरौली में रालोद ने फहराई विजय पताका

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 04:51 PM (IST)

    Baghpat UP Chunav Result 2022 News in Hindi बागपत जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर तस्‍वीर लगभग साफ हो गई है। बागपत से भाजपा के योगेश धामा और बड़ौत से ...और पढ़ें

    Hero Image
    Baghpat Vidhan Sabha UP Election Result 2022 बागपत में मतगणना।

    बागपत, जागरण संवाददाता। बागपत जिले की तीनों सीटों के परिणाम आ गए हैं। बड़ौत विधानसभा में कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल मलिक विजयी हो गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर को पराजित किया है। वहीं रालोद का गढ़ यानी छपरौली विधानसभा सीट पर रालोद की विजय पताका फिर लहराई। रालोद के डा. अजय कुमार ने भाजपा के सहेन्द्र सिंह को हराकर जीत का का परचम लहराया। जाट बहुल छपरौली सीट पर किसान आंदोलन का विरोध साफ नजर आया। जाट व मुस्लिम गठजोड़ जीत में अहम रहा। भाजपा का विकास का मुद्दा हार गया। दूसरी ओर रालोद के हमीद को परास्त कर भाजपा के योगेश धामा ने दर्ज की जीत। हिंदुत्व के कार्ड ने धामा की जीत की राह की आसान। दूसरी बार अहमद हमीद को पटकनी देने में सफल रहा। विधानसभा सीट पर हिंदुत्व कार्ड के आगे रालोद-सपा गठबंधन हवा में उड़ गया। भाजपा के योगेश धामा ने अब रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अहमद हमीद को पराजित कर शानदार जीत दर्ज कराई। धामा भाजपा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कराने में सफल रहे हैं। बागपत विधानसभा सीट पर 351 बूथों पर 10 फरवरी को सर्वाधिक 68.30 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस प्रकार चली मतगणना 

    बागपत से भाजपा के योगेश धामा और बड़ौत से भाजपा के केपी मालिक जीते। बागपत विधानसभा सीट पर 21 वें राउंड के बाद राउंड भाजपा के योगेश धामा ने 3179 मतों की बढ़त बनाई। भाजपा के योगेश धामा को 83555 और रालोद के अहमद हमीद को 80366 व बसपा के  अरुण को 10019 वोट मिले हैं। वहीं छपरौली विधानसभा सीट पर 20 वें राउंड के बाद रालोद के अजय कुमार ने 28947 मतों की बनाई बढ़त। अजय कुमार (रालोद) को 87712 और सहेंद्र सिंह (भाजपा)  को 58765 व साहिक (बसपा) को 6519 मत मिले हैं। दूसरी ओर बड़ौत विधानसभा सीट पर 21 वें राउंड के बाद रालोद के जयवीर तोमर ने 7558 मतों से बनाई बढ़त। जयवीर तोमर (रालोद) को 84052,केपी मालिक (भाजपा) को 76494 और अंकित शर्मा (बसपा) को 9693 मत मिले हैं। वहीं गठबंधन कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। बड़ौत विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की दोबारा मतगणना शुरू। रालोद के प्रत्यशी जयवीर तोमर की मांग पर आरओ ने शुरू कराई । भाजपा के प्रत्याशी केपी मालिक के 600 से अधिक वोट से आगे चलने पर की मांग। 

    दूसरी ओर बड़ौत विधानसभा सीट पर 21 वें राउंड के बाद रालोद के जयवीर तोमर ने 7558 मतों से बनाई बढ़त। जयवीर तोमर (रालोद) को 84052, केपी मालिक (भाजपा) को 76494 और अंकित शर्मा (बसपा) को 9693 मत मिले हैं। वहीं गठबंधन कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। बड़ौत विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की दोबारा मतगणना शुरू। रालोद के प्रत्यशी जयवीर तोमर की मांग पर आरओ ने शुरू कराई । भाजपा के प्रत्याशी केपी मालिक के 600 से अधिक वोट से आगे चलने पर की मांग। अभी दो गांव की मतगणना होना बाकी।

    दोपहर तक यह रही स्‍थिति 

    छपरौली में 17 राउंड के बाद रालोद के अजय कुमार ने 22708 मतों से बनाई बढ़त। अजय कुमार (रालोद) को 73436, सहेंद्र सिंह (भाजपा) को 50728 और साहिक (बसपा) को 5329 मत प्राप्‍त हुए। वहीं बड़ौत विधानसभा सीट  पर 13 राउंड के बाद रालोद के जयवीर तोमर ने 5249 मतों से बनाई बढ़त। जयवीर तोमर (रालोद) को 51703, केपी मालिक (भाजपा)  को 46454 और अंकित शर्मा (बसपा) को 5312 मत हासिल हुए। दूसरी ओर बागपत विधानसभा सीट 14 वें राउंड में  भाजपा के योगेश धामा ने 508 मतों की बढ़त बनाई। योगेश धामा (भाजपा) 56052,अहमद हमीद रालोद 55544 और अरुण (बसपा) को 6205 मत मिले।  

    ऐसा है रुझान  

    छपरौली विधानसभा सीट पर आठवें राउंड रालोद के अजय कुमार ने 10514 मतों से बनाई बढ़त। 

    अजय कुमार (रालोद)  34541

    सहेंद्र सिंह (भाजपा)  24027

    साहिक (बसपा) - 1925

    बड़ौत विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड में रालोद के जयवीर तोमर ने 3054 मतों से बनाई बढ़त। 

    जयवीर तोमर (रालोद)  18908

    केपी मालिक (भाजपा)  15854

    अंकित शर्मा (बसपा) - 3070

    बागपत विधानसभा सीट पर छठे राउंड में  भाजपा के योगेश धामा ने 6436 वोटों से बनाई बढ़त। 

    योगेश धामा (भाजपा)  27930

    अहमद हमीद(रालोद)  21494

    अरुण  (बसपा) - 1921

    आइए जानते हैं रुझान 

    छपरौली विधानसभा सीट

    दूसरा राउंड 

    रालोद के अजय कुमार ने बनाई बढ़त 1573

    अजय कुमार (रालोद)  8640

    सहेंद्र सिंह (भाजपा)  6067

    साहिक (बसपा) - 289

    बड़ौत विधानसभा सीट

    पहला राउंड 

    रालोद के जयवीर तोमर ने बनाई बढ़त 298

    जयवीर तोमर (रालोद)  3468

    केपी मालिक (भाजपा)  3170

    अंकित शर्मा (बसपा) - 283

    बागपत विधानसभा सीट

    दूसरा राउंड 

    रालोद के अहमद हमीद ने बनाई बढ़त 5890

    अहमद हमीद(रालोद)  11677

    योगेश धामा (भाजपा)  5787

    अरुण  (बसपा) - 121

    बड़ौत विधानसभा सीट

    दूसरा राउंड 

    रालोद के जयवीर तोमर ने बनाई बढ़त 2299

    जयवीर तोमर (रालोद)  8473

    केपी मालिक (भाजपा)  6194

    अंकित शर्मा (बसपा) - 912

    तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश

    छपरौली सीट पर 11 उम्मीदवार, बड़ौत सीट पर छह और बागपत सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुरुवार सुबह छह बजे लख्मीचंद पटवारी कालेज खेकड़ा में मतगणना कर्मियों को उनकी मतगणना टेबल आवंटित की गई। इसके बाद उम्मीदवारों के एजेंटों को तलाशी के बाद अंदर प्रवेश दिया गया और उनकी मौजूदगी  में 6.45 बजे स्ट्रांगरूम खोला गया।

    UP Elections Results 2022: खत्म होने को है इंतेजार, कैसे होती है आपके वोटों की गिनती, कब आएगा रिजल्ट

    क्यूआर कोड स्कैन

    ईवीएम बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। प्रात: आठ बजे पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना के लिए छपरौली सीट के लिए 15 टेबल पर लगे कंप्यूटर स्कैनर, बागपत व बड़ौत सीट पर 10-10 कंप्यूटर स्कैनर से पोस्टल बैलेट पेपर की सत्यतता जानने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर मतगणना शुरू की गई। इसके बाद प्रात: 8.30 बजे ईवीएम की मतगणना शुरू हुई। प्रत्येक सीट पर 14 टेबेल पर ईवीएम से मतगणना की जा रही है।

    पर्यवेक्षक बनाए हुए हैं नजर

    डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन और चुनाव आयोग के तीनों पर्यवेक्षक मतगणना केंद्र पर नजर रखे हुए हैं। वहीं मतगणना केंद्र के बाहर राजनीतिक दलों के हजारों समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। कई बार कई लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस होती भी नजर आई। इसके बावजूद मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही  है और उम्मीदवारों के  समर्थकों के चेहरों पर पल-पल रंग बदल रहा है।

    28 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    बागपत : तीनों विधानसभा सीटों पर गुरुवार को 28 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इसके लिए प्रमुख दलों के अधिकांश उम्मीदवारों में गजब की बेचैनी है। वहीं गांवों में उम्मीदवारों की हार जीत को लेकर लोगों में चर्चा और बहस होती नजर आई। लोग हार जीत को लेकर शर्त तक लगा रहे हैं।

    1. छपरौली विधानसभा क्षेत्र

    कुल उम्मीदवार - 11

    उम्मीदवार राजनीति दल

    सहेंद्र सिंह - भाजपा 

    डा. अजय कुमार - रालोद

    मोहम्मद युनूस - कांग्रेस

    साहिक - बसपा

    अन्य उम्मीदवार

    -डा.राजेंद्र खोखर आप, कप्तान अखिल भारतीय लोकदल, नरेश भारतीय तारक समाज पार्टी, सतवीर विकासशील इंसान पार्टी, अनीस एआइएमआइएम, चंद्रपाल इंडियन नेशलिस्ट एलांयस पार्टी, अजय कुमार निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

    2. बड़ौत विधानसभा क्षेत्र

    कुल उम्मीदवार - 06

    उम्मीदवार राजनीति दल

    केपी मलिक - भाजपा

    एडवोकेट जयवीर तोमर- रालोद

    राहुल कश्यप - कांग्रेस

    अंकित शर्मा - बसपा

    अन्य उम्मीदवार

    सुधीर शर्मा- आप, रेनू बाला निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से चुनाव मैदान में हैं।

    3. बागपत विधानसभा क्षेत्र

    कुल उम्मीदवार - 11

    उम्मीदवार,राजनीति दल

    योगेश धामा- भाजपा

    अहमद हमीद- रालोद

    अनिलदेव त्यागी- कांग्रेस

    अरुण कसाना- बसपा

    अन्य उम्मीदवार

    नवीन कुमार आप, राशीद पीस पार्टी, महाराज सिंह निर्दलीय, रेनू धामा निर्दलीय, विनोद कुमार इंडियन नेशलिस्ट एलांयस, पार्टी, प्रमोद कुमार गोस्वामी सेकूलर इंकलाब पार्टी, विनय कसाना निर्दलीय उम्मीदवार हैसियत से चुनाव लड़ रहे हैं।