विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmani naaz: यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज का परिवार निकला लुटेरा, भाई गिरफ्तार, पिता-जीजा समेत सात फरार

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Tue, 08 Nov 2022 05:27 AM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:39 AM (IST)

UP Crime Farmani naaz गैंग ने टेहरकी के जंगल से गार्डों को बंधक बनाकर 25 कुंतल सरिया लूटा था। फरमानी ...और पढ़ें

आरोपितों के कब्जे से दो सौ कुंतल सरिया और पिकअप बरामद किया गया है।
आरोपितों के कब्जे से दो सौ कुंतल सरिया और पिकअप बरामद किया गया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। इंडियन आइडल और हर-हर शंभू भजन गाने से सुर्खियों में आई गायिका फरमानी नाज (youtube singer farmani naaz) का पिता आरिफ गैंग बनाकर सरिया लूटता था। इसका राजफाश पुलिस ने सोमवार को किया। इस गैंग ने टेहरकी के जंगल से गार्डों को बंधक बनाकर 25 कुंतल सरिया लूटा था। फरमानी के भाई अरमान समेत आठ बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। उसका पिता और जीजा समेत सात आरोपित फरार हैं। आरोपितों के कब्जे से दो सौ कुंतल सरिया और पिकअप बरामद किया गया है। 

10 अक्टूबर की रात लूटा था सरिया

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि टेहरकी गांव में पानी के लिए टंकी का निर्माण चल रहा है। इसके लिए गांव के बाहरी छोर पर 25 कुंतल सरिया डाला गया था। 10 अक्टूबर की रात बदमाशों ने दो गार्डों को बंधक बनाकर सरिया लूट लिया और पिकअप में भरकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल टावर के बीटीएस से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें : Meerut News: इंडियन आयडल फेम फरमानी नाज के घर के बाहर नाले से बरामद हुआ लूट का डेढ़ कुंतल सरिया

इनकी हुई गिरफ्तारी

इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को खिर्वा चौराहे से कंकरखेड़ा के पावली खास निवासी अनुज पुत्र बालेश्वर, शाकिब पुत्र इरशाद, मोनू पुत्र किशनपाल एवं द्वारिकापुरी निवासी मोनू पुत्र रहीश, इरशाद पुत्र महबूब, टेहरकी निवासी फिरोज पुत्र सादिक खान, जटौली निवासी शाहरूख पुत्र लियाकत, मुजफ्फरनगर के रतनपुरी स्थित मोहम्मदपुर लोढ्ढा निवासी अरमान पुत्र आरिफ को पकड़ लिया है। 

पिकअप में सवार होकर निकले थे

सभी बदमाश पिकअप में सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पूछताछ में आरोपितों ने टेहरकी की लूट का इकबाल किया। पुलिस ने दो सौ किलो सरिया बरामद किया है। आरोपित अरमान गायिका फरमानी का भाई है।

यह भी पढ़ें : Farmani Naaz News: फरमानी नाज का विवादों से रहा नाता, कभी कॉपीराइड इश्‍यू तो कभी फतवे का किया सामना