यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Meerut News: इंडियन आयडल फेम फरमानी नाज के घर के बाहर नाले से बरामद हुआ लूट का डेढ़ कुंतल सरिया
Farmani Naaz News मेरठ में 10 अक्टूबर की रात बदमाशों ने दो गार्डों को बंधक बनाकर 25 कुंतल सरिया लूट ...और पढ़ें

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Crime News मेरठ में सरधना पुलिस ने इंडियन आयडल फेम और हर-हर शंभू गाने के बाद फिर चर्चा में आई मुजफ्फरनगर जिले की फरमानी नाज (youtube singer farmani naaz) फरमानी नाज के पिता और बहनोई की तलाश में दबिश दी। पुलिस को आरोपित तो नहीं मिले, लेकिन उन्होंने फरमानी के घर के बाहर नाले से डेढ़ कुंतल सरिया बरामद किया है। चोरी की वारदात के बाद आरोपितों ने नाले के अंदर सरिया छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस ने अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी।
गार्डों को बंधक बनाकर लूटा था सरिया
पुलिस के अनुसार टेहरकी गांव में पानी के लिए टंकी बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। सरकार की तरफ से पानी की टंकी का निर्माण शुरू कर दिया था। पानी की टंकी गांव के बाहरी छोर पर बन रही थी, जिसके लिए 25 कुंतल सरिया डाला गया था। बताया जाता है कि 10 अक्टूबर की रात बदमाशों ने दो गार्डों को बंधक बनाकर 25 कुंतल सरिया लूट लिया था। पिकअप में भरकर बदमाश सरिया ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
.jpg)
इन्हें पकड़ा गया
मोबाइल टावर के बीटीएस से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। सरधना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को खिर्वा चौराहे से कंकरखेड़ा के पावली खास निवासी अनुज पुत्र बालेश्वर, शाकिब पुत्र इरशाद, मोनू पुत्र किशनपाल एवं द्वारिकापुरी निवासी मोनू पुत्र रहीश, इरशाद पुत्र महबूब, टेहरकी निवासी फिरोज पुत्र सादिक खान, जटौली निवासी शाहरूख पुत्र लियाकत, मुजफ्फरनगर के रतनपुरी स्थित मोहम्मदपुर लोढ्ढा निवासी अरमान पुत्र आरिफ को पकड़ लिया है।
बहनोई और पिता के लिए दबिश
सभी बदमाश पिकअप में सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने टेहरकी में हुई लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया था। उनके पास से पुलिस ने दो सौ किलो सरिया बरामद किया था। पुलिस ने मंगलवार को फरमानी नाज के बहनोई और पिता की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन आरोपित नहीं मिले, पुलिस ने डेढ़ कुंतल सरिया बरामद किया है।
