Farmani Naaz News: फरमानी नाज का विवादों से रहा नाता, कभी कॉपीराइट इश्यू तो कभी फतवे का किया सामना
Farmani Naaz News इंडियन आयडल फेम और हर-हर शंभू गाने के बाद सुर्खियों में आईं फरमानी नाज के स्वजन अब क्राइम में लिप्त पाए गए हैं। फरमानी के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी कई विवादों में रही हैं फरमानी नाज।

मेरठ, ऑनलाइन डेस्क। Farmani Naaz इंडियन आयडल फेम और हर-हर शंभू गाने के बाद फिर चर्चा में आई मुजफ्फरनगर जिले की फरमानी नाज (youtube singer farmani naaz) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। फरमानी नाज का पिता आरिफ गैंग बनाकर सरिया लूटता था। इसका राजफाश पुलिस ने सोमवार को किया। फरमानी के भाई अरमान समेत आठ बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। उसका पिता और जीजा समेत सात आरोपित फरार हैं। आरोपितों के कब्जे से दो सौ कुंतल सरिया और पिकअप बरामद किया गया है। खबर को सभी को चौंका दिया।

ससुराल में किया था हंगामा
बीते दिनों फरमानी नाज पर मेरठ के गढ़ रोड स्थित हसनपुर कदीम गांव में अपनी ससुराल पहुंचकर हंगामा करने का आरोप लगा था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। हसनपुर कदीम गांव निवासी इमरान के अनुसार काफी समय पहले उनका और फरमानी का अलगाव हो चुका था। फरमानी कुछ लोगों के साथ अचानक गांव पहुंच गईं और हंगामा शुरू कर दिया था। इमरान ने घर पर मौजूद महिला के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया। हंगामा होने पर पड़ोसी मौके पर आ गए और हंगामा शांत कराया।

कॉपीराइट का इश्यू सामने आया था
वहीं दूसरी ओर इंडियन आइडल 12 में नजर आईं फरमानी नाज इन दिनों गाने 'हर हर शंभू' को लेकर लगातार चर्चा में बनी। उनके इस गाने को ओरिजिनली सिंगर अभिलिप्सा पांडा ने गाया है, जोकि ओडिशा की रहने वाली हैं। अब फरमानी नाज के द्वारा दोबारा गाए गए इस गाने को लेकर एक नया अपडेट सामने आया था। कई विवादों के बाद अब फरमानी नाज के यूट्यूब चैनल से 'हर हर शंभू' गाने को कॉपी राइट के बाद हटा दिया गया था।

हर हर शंभू से रातों रात चर्चा में आई थीं फरमानी नाज
सावन के महीने में इस गाने को गाने के बाद फरमानी नाज रातों रात स्टार बन गई थीं। इस गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन मीडिया में छपी कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि फरमानी नाज के शिव भजन गाने के बाद उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था। लेकिन जागरण.कॉम से खास बातचीत में उनके भाई ने इन सभी खबरों को गलत बताते हुए कहा था कि उनके खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं हुआ है।
फरमानी नाज से उलमा खफा
इस वर्ष जुलाई माह में गायिका फरमानी नाज शिव भजन गाने के बाद विवादों के घेरे में आई थीं। नाज के इस कृत्य पर उलमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी । उनका कहना है कि एक मुसलमान को गैर इस्लामी कार्यों से परहेज करना चाहिए। फतवा आन मोबाइल सर्विस देवबंद के चेयरमैन मुफ्ती अरशद ने कहा कि मुसलमान को कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जो किसी दूसरे धर्म की शिनाख्त हो या फिर अन्य मजहब के धार्मिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देती हो। यदि कोई ऐसा करता है तो यह इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ है। मुसलमान को इस्लाम का मुकम्मल पाबंद होना चाहिए। ऐसी कोई बात न करे जो किसी दूसरे धर्म का हिस्सा हो।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।