विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Chunav 2022: जानें कौन हैं अभिनेत्री अर्चना गौतम, जिन्‍हें कांग्रेस ने मेरठ की इस सीट से दिया है टिकट

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Thu, 13 Jan 2022 01:46 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 04:44 PM (IST)

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 मेरठ में जन्मी माडल एवं अभिनेत्री अर्चना गौतम बीते नवंबर माह में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री ...और पढ़ें

माडल और अभिनेत्री अर्चना गौतम मेरठ की हस्तिनापुर सीट से होंगी कांग्रेस उम्‍मीदवार (फोटो साभार इंस्‍टाग्राम)
माडल और अभिनेत्री अर्चना गौतम मेरठ की हस्तिनापुर सीट से होंगी कांग्रेस उम्‍मीदवार (फोटो साभार इंस्‍टाग्राम)

मेरठ, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मेरठ में हस्तिनापुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से माडल एवं अभिनेत्री अर्चना गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। किठौर विधानसभा क्षेत्र से बबीता गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अभी मेरठ की सात में से दो विधानसभा क्षेत्र के ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। अर्चना गौतम इंटरनेट मीडिया खासकर इस्‍टाग्राम पर खूब सक्रिय रहती हैं।  

मेरठ में जन्मी माडल एवं अभिनेत्री अर्चना गौतम नवंबर माह में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 

आइआइएमटी से किया है बीजेएमसी

अर्चना गौतम ने मेरठ के आइआइएमटी से बीजेएमसी किया है। हिंदी फिल्मों में ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हसीना पार्कर समेत तमिल सहित साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। विकीपिडिया के अनुसार वह मिस उत्‍तर प्रदेश 2014, मिस बीकनी इंडिया 2018, मिस कास्‍मो इंडिया 2018, मिस टेलेंट 2018 भी रह चुकी हैं। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा किया है। इसी कड़ी में दो विधानसभा सीटों से महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मॉडल व अभिनेत्री अर्चना गौतम ने प्रियंका वाड्रा के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान से प्रेरित होकर नवम्बर में कांग्रेस की सदस्यता ली है। बबिता गुर्जर काग्रेंस में काफी समय से सक्रिय हैं।

मेरठ से नगमा लड़ चुकी हैं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव 

अभिनेत्री नगमा कांग्रेस के टिकट पर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि वह हार गई थीं। अर्चना गौतम का चुनाव में कैसा प्रदर्शन रहता है यह आने वाला वक्‍त बताएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।