विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना 2027: आज से करें ऑनलाइन स्वगणना, इसमें आपसे पूछे गए हैं 40 सवाल

By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 16 Nov 2026 06:10 AM (IST)

Meerut News: जनगणना के दूसरे चरण की स्वगणना 16 नवंबर से शुरू हो गई है, जिसमें नागरिक वेब पोर्टल पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 16 से 30 नवंबर तक नागरिक खुद कर सकेंगे वेब पोर्टल पर स्वगणना।

  2. 40 सवालों में बतानी होगी जाति, अपने बैंक खाते, कोविड टीकाकरण की जानकारी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जनगणना के दूसरे चरण की शुरूआत आज से होगी।16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को खुद ही अपनी जनगणना करने के लिए स्वगणना का मौका दिया जा रहा है। जनगणना के वेब पोर्टल पर जाकर लोग स्वगणना कर सकेंगे। जिसमें 40 सवालों का जवाब देना होगा।

इन सवालों में प्रत्येक नागरिक को अपनी जाति, बैंक खातों का विवरण समेत तमाम जानकारियां और कोविड टीकाकरण की जानकारी भी दर्ज करनी होगी।

एक दिसंबर से प्रगणक घर घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से इस विवरण को आगे बढ़ाएंगे तथा स्वगणना न करने वाले नागरिकों की जनगणना की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

जनपद के जनगणना कार्य के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण का कार्य 16 नवंबर से शुरू हो रहा है। स्वगणना के माध्यम से नागरिक खुद अपने परिवार से संबंधित जानकारियां वेब पोर्टल पर फीड कर सकते हैं।

इसके बाद एक दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर घर पहुंचकर मोबाइल एप के माध्यम से प्रत्येक परिवार से संबंधित जानकारियों को 40 सवालों के माध्यम से फीड करेंगे।

इन सवालों में परिवार के सदस्यों की संख्या, जाति, बैंक खाते, आधार, कोविड टीकाकरण समेत तमाम जानकारियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पूरे जनपद में 8 हजार प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- फायरिंग रेंज के पास लाल डोरे की जमीन पर बसा दीं अवैध कॉलोनियां, अधिकारी बने रहे अनजान, अब न्यायिक आयोग तक पहुंची शिकायत

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि लोग स्वगणना की अवधि में ही परिवार से संबंधित जानकारी वेब पोर्टल पर फीड करके इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें- डॉग ट्रेनिंग की दुनिया में बड़ा बदलाव है 'Do as I do' मेथड, RVC सेंटर मेरठ में प्रस्तुत हुई यह नई रिसर्च 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।