Move to Jagran APP

शामली में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर भिड़े दो पक्ष, तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

उत्‍तर प्रदेश के शामली में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसमें महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में काफी समय से दुश्‍मनी है जिसे लेकर यह विवाद और बढ़ गया। इस हंगामे में ईंट और पथराव खूब हुए।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 04:01 PM (IST)
शामली में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर भिड़े दो पक्ष, तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल, गांव में पुलिस बल तैनात
शामली में दो पक्षों में मारपीट में आठ लोग घायल।

शामली, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के शामली में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसमें महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में काफी समय से दुश्‍मनी है, जिसे लेकर यह विवाद और बढ़ गया। इस हंगामे में ईंट और पथराव खूब हुए। आसपास के लोग भी इस घटना को देखकर घर में जाकर छिप गए। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

loksabha election banner

संजीव और अजय पक्ष में रंजिश चल रही है। बुधवार शाम को अजय पक्ष की महिला रीना पत्नी रोहित अपने पड़ोस में सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रही थी। आरोप है कि वहां पहुंचे संजीव ने महिला को पानी भरने से मना कर दिया। महिला के विरोध करने पर हंगामा हो गया। शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को भगाया। पुलिस ने कार्रवाई कर एक पक्ष के मनोज, अजय, प्रवेश, रोहित और दूसरे पक्ष से संजीव, अमित व रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार दिलाया। झगड़े में अजय पक्ष से महिला रीना, रोहिता व मेमकला और अजय व मुन्ना घायल हुए है। दूसरी पक्ष से संजीव, अमित व रविंद्र घायल हुए हैं। किसी भी पक्ष ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कराया तो पुलिस ने खुद ही दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों का चालान कर दिया है।

कांधला पुलिस थाना क्षेत्र के चढ़ाव गांव में गुरुवार को यह घटना हुई, पुलिस ने बताया कि मनोज, अजय, परवेश, रोहित, संजीव, अमित और रविंदर के रूप में पहचाने गए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों समूहों में पुरानी दुश्मनी है और संजीव द्वारा अजय की पत्नी रीना को हैंडपंप से पानी भरने से रोकने के बाद गुरुवार को लड़ाई शुरू हुई थी। पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.