Meerut News: मकान का लेंटर तोड़ते समय अचानक भरभराकर मजदूर के ऊपर गिरा, मौत
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी। शेखपुरा गांव में मकान का लेंटर तोड़ते समय इमरान नाम का एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया क्योंकि उन्होंने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

जागरण संवाददाता, मेरठ भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव शेखपुरा में एक मकान का लेँटर तोड़ते समय अचानक भरभराकर मजदूर के ऊपर गिर गया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मर्चरी भेजने का प्रयास किया। स्वजन ने किसी कार्रवाई व पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। पुलिस ने बाद में पंचनामा भरकर शव स्वजन को सौंप दिया।
गांव शेखपुरा निवासी इमरान पेशे राजमिस्त्री के साथ मजदूरी कर पत्नी अफसाना और बच्चों का लालन पालन करता था। गुरुवार को इमरान गांव के ही सोनू के मकान का लेंटर तोडने का काम कर रहा था। दोपहर में लेँटर तोड़ते समय अचानक पूरा लेंटर उसके ऊपर जा गिरा।
इमरान के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने किसी तरह इमरान को लेंटर के नीचे से निकाला ओर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान इमरान ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पत्नी अफसाना व स्वजन अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने शव को मर्चरी भेजने का प्रयास किया तो उन्होंने कार्रवाई से इंकार कर दिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया, इमरान के स्वजन के इंकार के बाद पंचनामा भरकर व वीडियोग्राफी कर शव स्वजन को सौंप दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।