Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्यापारियों ने SP देहात का किया घेराव, फिर जो बात बताई उससे कई पुलिसवालों पर गिर सकती है गाज!

    परीक्षितगढ़ में बढ़ती चोरियों से नाराज व्यापारियों ने एसपी देहात का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया और राज्यमंत्री से शिकायत की। व्यापारियों ने हाल की चोरी की घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। राज्यमंत्री ने एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी देहात ने जांच का आश्वासन दिया।

    By sanjeev Kumar Jain Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 28 Aug 2025 02:43 PM (IST)
    Hero Image
    व्यापारियों ने एसपी देहात को घेरा, इंस्पेक्टर दारोगाओं पर लगाए वसूली के आरोप

    जागरण संवाददाता, मवाना। परीक्षितगढ़ कस्बे में चोरियों की बढ़ती वारदातों से नाराज संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार देर रात एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कहा, एसपी साहब.. संगीन वारदात व चोरियों का राजफाश नहीं हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपराध नियंत्रण के बजाय पुलिस वसूली करने में जुटी है। दारोगा लाखों की वसूली कर रहे हैं। इंस्पेक्टर की क्षत्रछाया में यह खेल हो रहा है। व्यापारियों ने राज्य मंत्री जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक से शिकायत की। उन्होंने एसपी देहात से तत्काल पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दिए।

    नगर में गत दिवस सर्राफा व्यापारी कमल सिंघल की दुकान से लाखों रुपए के सोने के जेवरात चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मार्बल की दुकान से भी 1.20 लाख गल्ला तोड़कर दिन दहाड़े चोरी कर लिए गए। कपड़ा व्यापारी कमल सिंघल से खरीददारी के बाद कुछ युवकों ने आनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी कर ली।

    पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के साथ थाने पहुंचे। उन्हेांने व्यापारियों को बातचीत के लिए बुलाया। व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, पंकज मित्तल, गौरव गर्ग, कमल सिंघल, कपिल लौहरे, विशाल प्रजापति ने चोरी की वारदातों के राजफाश नहीं होने पर नाराजगी जताई।

    कहा, पुलिस ने इन मामलों को गंभीरता से ही नहीं लिया। उन्होंने इंस्पेक्टर विजय कुमार राय पर व्यापारियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख नितिन प्रधान ने आरोप लगाया, पुलिस निर्दोष लोगों को जबरन उठाकर अवैध वसूली कर रही है।

    किसानों के साथ वाहन चेकिंग के नाम पर अभद्रता की जा रही है। प्रमुख ने बताया रामनगर निवासी किसान के नौकर की पिछले दिनों मौत हो गई थी। थाने के तीन दारोगा उससे साढ़े तीन लाख रुपए वसूल लाए। उन्होंने राज्यमंत्री दिनेश खटीक से इसकी शिकायत की।

    एसपी देहात से भी उनकी बात कराई। इस दौरान राज्यमंत्री ने पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए एसपी देहात से तत्काल पूरे मामले की जांच कर इंस्पेक्टर व दारोगाओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। कहा, यह सरकार को बदनाम करने का प्रयास है। व्यापारी परेशान है ओर उनसे वसूली हो रही है। एसपी देहात ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।