विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागपत: आरसी और नंबर के बिना दौड़ रहे महिलाओं की आय बढ़ाने वाले ट्रैक्टर, यह है मामला

By Taruna TayalEdited By:
Published: Thu, 16 Dec 2021 09:44 AM (IST)

पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत सिलाना क्लस्टर के आठ गांवों के ग्राम संगठनों को ट्रैक्टर और कृषि यंत्र ...और पढ़ें

सिलाना क्लस्टर के आठ गांव में ग्राम संगठनों को दिए गए थे ट्रैक्टर।
सिलाना क्लस्टर के आठ गांव में ग्राम संगठनों को दिए गए थे ट्रैक्टर।

बागपत, जागरण संवाददाता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत सिलाना क्लस्टर के आठ गांवों के ग्राम संगठनों को ट्रैक्टर और कृषि यंत्र इसलिए दिए गए थे ताकि संगठन की महिलाएं अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सके। ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों का वितरण छह माह पहले किया गया था, लेकिन छह माह बाद भी आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और बिना नंबर के ही ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सवाल यह है कि बात महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है तो संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाह क्यों बने हुए हैं।

छपरौली ब्लाक में इसी साल 18 जून को वितरित हुए प्रत्येक ट्रैक्टर की लागत 7,23,680 रुपए थी, जिसमें से ग्राम संगठन यानी लाभार्थी को 1,44,794 रुपए का अंशदान देना था। ट्रैक्टर वितरण के समय ग्राम संगठनों को अस्थाई आरसी बनाकर दे दी गई थी, अन्य कागजी कार्यवाही जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन छह माह होने को हैं अभी तक ग्राम संगठन की महिलाओं के पास ट्रैक्टरों की आरसी नहीं पहुंची है यही कारण है कि ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगाई गई हैं। सवाल यह है कि बात महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की है तो सरकारी नुमांइदे इतनी लापवाही क्यों कर रहे हैं? छपरौली ब्लाक के बीएमएम एलपी सिंह ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों से बात की गई है, जल्द ही आरसी आदि देने का आश्वासन दिया गया है आरसी आते ही ग्राम संगठनों तक पहुंचा दी जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग के सहायक अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि एक्कार्ट ट्रैक्टर कंपनी से बात हो गई है। एक-दो दिन में सभी ट्रैक्टरों की आरसी मिल जाएगी, जिसके बाद एआरटीओ कायार्लय में कागजी कार्यवाही की औपचारिता पूरी कर ग्राम संगठनों को दे दी जाएगी।

फार्म मशीनरी बैंक के लिए चयनित इन ग्राम संगठनों को दिए गए थे ट्रैक्टर और कृषि यंत्र

बसौली गांव के गौरी महिला ग्राम संगठन

सिलाना गांव के राधे कृष्णा महिला ग्राम संगठन

लुहारा गांव के आराधना महिला ग्राम संगठन

मुकंदपुर गांव के जय भारत महिला ग्राम संगठन

हलालपुर गांव के विद्या महिला ग्राम संगठन

शेरपुर गांव के कल्याणी महिला ग्राम संगठन

बरवाला गांव के शक्ति महिला ग्राम संगठन। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।