Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्वचा पर लाल चकत्ते, बुखार, थकान जैसे लक्षण हों तो संभल जाइये, आपको हो सकता है टोमैटो फ्लू

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 01:52 PM (IST)

    टोमैटो फ्लू के मरीज मिलने के बाद लखनऊ में भी कई बच्चों में लक्षण मिले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी कर दी। सीएमओ ने अस्पतालों में मुंह हाथ एवं पैर पर त्वचा पर लाल चकत्ते बुखार थकान जैसे लक्षणों वाले मरीजों की रिपोर्ट देने को कहा।

    Hero Image
    त्‍वचा पर टमाटर जैसे फफोलों की ब‍िमारी।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। केरल, तमिलनाडु, ओडीसा और हरियाणा में टोमैटो फ्लू के मरीज मिलने के बाद लखनऊ में भी कई बच्चों में लक्षण मिले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी कर दी। सीएमओ ने अस्पतालों को पत्र भेजकर मुंह, हाथ एवं पैर पर त्वचा पर लाल चकत्ते, बुखार, थकान जैसे लक्षणों वाले मरीजों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। मेडिकल में आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। यह बीमारी खुरपका-मुंहपका के रूप में पशुओं में भी पाई जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंतों में पाए जाने वाले वायरस से संक्रमित
    मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि यह आंतों में पाए जाने वाले वायरस से संक्रमित होता है। इसमें जोड़ों में दर्द, बुखार, त्वचा पर लालिमा जैसे लक्षण होते हैं। कई बार डायरिया और उल्टी भी होती है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। डा. तालियान ने बताया कि कई बार यह बीमारी डेंगू एवं चिकनगुनिया के साइड इफेक्ट के रूप में भी उभरती है। सप्ताहभर में मरीज ठीक हो जाता है। अगर फफोले पड़ गए हैं तो उसे न छुएं। यह संक्रमण एक दूसरे से भी फैल सकता है।

    टोमैटो फ्लू पर प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की

    कोरोना के छह मरीज मिले मेरठ: कोरोना संक्रमण में गिरावट आई है। गुरुवार को 2104 सैंपलों की जांच में छह में वायरस मिला। 11 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब 57 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि निजी अस्पतालों से भी बुखार एवं खांसी वाले मरीजों की जांच कराने के लिए कहा गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner