Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Today In Meerut: चर्चों में एडवेंट संडे व जैन समाज की वर्चुअल महारैली, जानिए शहर के अन्‍य कार्यक्रम

    By Prem BhattEdited By:
    Updated: Sun, 06 Dec 2020 06:30 AM (IST)

    आज रविवार को रुड़की रोड स्थित सेंट जोजफ चर्च में एडवेंट संडे पर कार्यक्रम सुबह साढ़े सात बजे और शाम 530 बजे होगा। सिटी मेथोडिस्ट चर्च साकेत में एडवेंट संडे पर पहले सुबह नौ बजे और उसके बाद सुबह 1015 बजे कार्यक्रम होगा।

    Hero Image
    नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र टाउन हाल घंटाघर में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

    मेरठ, जेएनएन। Today In Meerut रविवार को मेरठ शहर में जहां क्रिश्चियन समाज विभिन्न चर्चों में एडवेंट संडे मनाएगा वहीं जैन समाज की वर्चुअल महारैली का भी शहर गवाह बनेगा। रुड़की रोड स्थित सेंट जोजफ चर्च में एडवेंट संडे पर कार्यक्रम सुबह साढ़े सात बजे और शाम 5:30 बजे होगा। सिटी मेथोडिस्ट चर्च साकेत में एडवेंट संडे पर पहले सुबह नौ बजे और उसके बाद सुबह 10:15 बजे कार्यक्रम होगा। सेंट थामस चर्च बच्चा पार्क में एडवेंट संडे पर कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैन स्थानक वीर नगर निकट पुरानी दिल्ली चुंगी में वर्चुअल महावीर संदेश महारैली होगी। इस महारैली का समय सुबह नौ बजे का तय किया गया है। कर्तव्य संस्था का 551वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु ङ्क्षसह सभा थापरनगर में विशेष कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का योमे अज्म इकबाल हाउस जाकिर कालोनी पेट्रोल पंप के सामने सुबह 10 बजे शुरू होगा। डा. आंबेडकर समारोह समिति का कचहरी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

    नागरिक सुरक्षा की 58वी वर्षगांठ पर नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र टाउनहाल घंटाघर में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। एनएएस कालेज शिवाजी रोड के सरस्वती प्लाजा में सार्थक एनङ्क्षकडङ्क्षलग होप्स-बाल विकास केंद्र का शुभारंभ सिस्टर गेल सुबह 11 बजे करेंगी। समाजवादी पार्टी कार्यालय जेल पर डा. भीम राव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से मनाया जाएगा। अपना दल-एस का पूर्वी कचहरी रोड चौराहा स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धांजलि सुबह 11:30 बजे से दी जाएगी। पहल संस्था का गांधी आश्रम चौराहे पर कोरोना से बचाव व यातायात जागरूकता कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।