Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ के चुनाव संपन्न, अध्यक्ष अनुपम जैन व महामंत्री बने विजय कुमार जैन

    By Taruna TayalEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 11:58 PM (IST)

    जंबूद्वीप स्थित शांतिसागर प्रवचन हाल में चल रहे विद्वत सम्मेलन के तीसरे दिन बुधवार को महासंघ के सदस्यों की कार्यकारिणी एवं सामान्य सदस्यों की एक आम सभ ...और पढ़ें

    Hero Image
    तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ के चुनाव संपन्न।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। जंबूद्वीप स्थित शांतिसागर प्रवचन हाल में चल रहे विद्वत सम्मेलन के तीसरे दिन बुधवार को महासंघ के सदस्यों की कार्यकारिणी एवं सामान्य सदस्यों की एक आम सभा संपन्न हुई। तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत् महासंघ की आम सभा में कार्यकर्ताओं ने पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामीजी को कार्यकारिणी गठन का दायित्व सौंपा, जिसमें स्वामी जी ने आगामी तीन वर्षो के लिए महासंघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर डा.अनुपम जैन को मनोनीत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय महामंत्री विजय कुमार जैन को मनोनीत किया। जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की। कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन, कार्याध्यक्ष डा. सविता जैन, संरक्षक शिवचरनलाल जैन, डा. शेखरचंद जैन, खेमचंद जैन, उपाध्यक्ष प्रो. टीकमचंद जैन, सूरजमल बोबरा, शीतलचंद जैन, सुरेश जैन, मंत्री ऊषा पाटनी, डा. संजीव समेत प्रचारमंत्री, कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। संस्थान के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि महासंघ के चुनाव के पश्चात सभी पदाधिकारियों का तिलक, पगड़ी और शाल देकर सम्मान किया।

    गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी एवं आर्यिका चंदनामती माताजी ने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया। रवींद्रकीर्ति स्वामी ने सभी को महासंघ से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि विद्वत वर्ग, तीर्थों के विकास में अग्रणी होकर अपना योगदान प्रदान करें। अयोध्या हमारा शाश्वत तीर्थ है इसलिए सभी को इसके विकास के लिए आगे आना चाहिए। सभी पदाधिकारियों को माताजी ने शपथ दिलाई। सायंकाल में भगवंतों एवं माताजी की आरती की गई।