Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Deepawali: पूर्णिमा की चांदनी, मेरठ में गगोल तीर्थ सरोवर को रोशनी देकर दीयों ने देवों को किया नमन

    By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 09:20 AM (IST)

    Dev Deepawali 2022 दैनिक जागरण की ओर से गगोल तीर्थ पर आयोजित किया गया देव दीपावली कार्यक्रम। हजारों दीये जलाकर शहरवासियों ने देवों को धरती पर आने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्‍या में शहरवासियों ने भाग लिया।

    Hero Image
    Dev deepawali in meerut मेरठ के गगोल तीर्थ पर देव दीपावली पर कार्यक्रम में जले हजारों दीये।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। Dev deepawali in meerut मेरठ में कार्तिक पूर्णिमा के मुहूर्त में आसमान से चंद्र देव ने झांक कर गगोल तीर्थ के सरोवर पर सांझ को दीयों को रोशन करने की अनुमति दी तो हजारों दीयों ने स्वर्ग से देवों को धरा पर आने का आमंत्रण दिया। घाट ने आरती उतारी। दीये की लड़ियों ने आकाश गंगा का आभास कराया। छात्र-छात्राओं ने मनोहारी नृत्य और गीत से धर्म-संस्कृति की अलौकिक छटा बिखेरी। तीर्थ गुंजायामान हो उठा। हर मन दीपमय को उठा। ह्दय में अद्भुत, अलौकिक और मनोरम दृश्य संजोकर इसमें सम्मिलित हुए लोग घर को विदा हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांस्कृतिक प्रस्तुति भी

    दैनिक जागरण की ओर से आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम विश्वामित्र आश्रम गगोल तीर्थ के महंत शिव दास महाराज के आशीर्वाद के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति शुरू हुई। शुभ मुहूर्त में हजारों दीये प्रज्ज्वलित किए गए। धर्मेश्वर महादेव मंदिर बुढ़ाना गेट के पंडित संतोष त्रिपाठी, शगुन शर्मा, विवेक बाजपेयी व बाबा मनोहर नाथ मंदिर के पंडित विष्णु दत्त त्रिपाठी, नीरज वत्स ने बनारस की तर्ज पर महा आरती की।

    इनकी उपस्थिति से कार्यक्रम ने लिया भव्य रूप

    सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज,एसपी सिटी पीयूष सिंह, विनीत अग्रवाल शारदा, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वीना वाधवा, अभिनेत्री राधिका गौतम,अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. हरपाल सिंह, मयंक मोहन, अभिषेक यादव, अंकुर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर, सीओ ब्रह्मपुरी ब्रजेश सिंह, परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, निशंक गर्ग, हर्षित आनंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, भाजपा किसान मोर्चा से प्रवेश भूमि, कुलदीप वाल्मीकि, तान्या वर्मा, रूप किशोर शर्मा, सचिन त्यागी, नरेंद्र विकल, पंकज, राहुल, श्रीभगवान, मनीष बंसल, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील भड़ाना, पीके माहेश्वरी मौजूद रहे।

    ये भी रहे मौजूद

    इनके अलावा सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय, सुरभि परिवार संस्था के अध्यक्ष दिनेश तलवार व दिशा तलवार, नरेंद्र राष्ट्रवादी, मेरठ स्कूल सहोदय कांप्लेक्स और मेरठ स्कूल फेडरेशन से राहुल केसरवानी, अनुज शर्मा, तरुण तोमर, डा. शिमोना जैन, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल के निदेशक आरके सैनी, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रजनीश कौशल, सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी, पूर्व पार्षद जगपाल सिंह बौद्ध, नगर निगम से ऋषिपाल सिंह, सुपरवाइजर सोनू कुमार, बीवीजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सलिल, आपरेशन मैनेजर अंकित, महिला विकास क्लब से राकेश गौड़ व स्वयं सहायता समूह की टीम, बूंद फाउंडेशन के रवि कुमार व उनकी टीम, द ग्रोइंग पीपुल संस्था की अध्यक्ष अदिति चंद्रा व उनकी टीम, टीम क्लीन मेरठ के अमित अग्रवाल व उनकी टीम, संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह, पवन गर्ग, सतेंद्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा , महामंत्री आदित्य शर्मा, किशोर शर्मा, मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू नागपाल, कोशिश संगठन के अध्यक्ष अजय सेठी, करन कामरा, विनीत जैन व अंचित अग्रवाल, गगोल गांव के प्रधान राजपाल वाल्मीकि, कैलाश चंदोला, विश्वनाथ धींगड़ा, विनेश विद्यार्थी मौजूद रहे।

    इनका कहना है

    कार्यक्रम अद्भुत और मनोरम था। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत व संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देवों से कामना करते हैं कि मेरठ को सुख व समृद्धि प्रदान करें।

    - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद

    देव दीपावली के अवसर पर हजारों दीये समर्पित किए गए। यह अलौकिक क्षण था। हम सभी को आध्यामिक व सांस्कृतिक मूल्यों से इसी तरह से जुड़े रहना चाहिए। देवों को आह्वान करने का यह पर्व शानदार रहा।

    - अमित अग्रवाल, विधायक

    जब कभी ऐसे आयोजनों में सम्मिलित होने का आह्वान हो तो सभी को बड़ी संख्या में पहुंचना चाहिए। यह सनातन धर्म की मजबूत जड़ों से हमें जोड़ता है। दीपों से जगमग घाट और गगोल तीर्थ का दृश्य अद्भुत नजर आया।

    - धर्मेंद्र भारद्वाज, विधान परिषद सदस्य

    देव दीपावली का कार्यक्रम भव्य व रमणीय रहा। दीयों से सजे घाट और उसमें प्रतिभाग करने वालों का उत्साह एक अलग ही दृश्य की गाथा कह रहा था।

    - दीपक मीणा, जिलाधिकारी

    देव दीपावली पर्व पर दीप दान किया। यह अद्भुत क्षण था। ऐसे शानदार आयोजन शहर को जीवंत व गतिमान रखते हैं। बड़ी संख्या में शहरवासियों का पहुंचना उनकी सांस्कृतिक इच्छा को व्यक्त करता है।

    - पीयूष सिंह, एसपी सिटी

    देव दीपावली जैसे महान पर्व पर गगोल तीर्थ के सरोवर किनारे दीये जलाकर देवों का आह्वान करना अद्भुत आयोजन है। धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से यह बहुत महत्वपूर्ण है जिसका ध्यान दैनिक जागरण ने रखा। दैनिक जागरण ने सफलतापूर्वक दूसरे साल भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोग आए और दीये जलाए। देव मेरठ की धरती को सुख, समृद्धि व शांति से भर दें।

    - महंत शिवदास महाराज, गगोल तीर्थ आश्रम