Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हीमोग्लोबिन है नहीं, इसलिए सफेद होता है कॉकरोच का खून

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:07 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को मेरठ में 54 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दो पालियों में करीब 53.55 फीसद अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

    हीमोग्लोबिन है नहीं, इसलिए सफेद होता है कॉकरोच का खून

    मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को मेरठ में 54 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दो पालियों में करीब 53.55 फीसद अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा। इसकी वजह से प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट ऊंची रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न संतुलित रहे। सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र पिछले साल के प्रश्नपत्रों की तुलना में सरल था। इसमें संविधान, पर्यावरण, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल पूछे गए थे। केके इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले हरिओम, नेहा, सुनीता का कहना था कि करंट अफेयर्स के सवाल कम पूछे गए थे। पर्यावरण से अधिक सवाल रहे। सामान्य अध्ययन में 150 प्रश्न 200 नंबर के पूछे गए थे। दूसरे प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न 200 नंबर के रहे। परीक्षार्थियों ने प्रश्नों के हिसाब से परीक्षा के समय को पर्याप्त बताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण बताया।

    364 पद भरने के लिए हुई परीक्षा

    पीसीएस -2019 में 364 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई। यह परीक्षा मई - जून में होने वाली थी। तब यह देरी की वजह से नहीं हो पाई। अप्रैल 2020 में इसकी मुख्य परीक्षा हो सकती है।

    13 गुना अधिक होंगे सफल

    प्रारंभिक परीक्षा में पद के सापेक्ष करीब 13 गुना अधिक अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। पिछले साल तक 18 गुना अभ्यर्थियों को प्री में सफल घोषित किया जाता था। इसकी वजह से भी मेरिट हाई हो सकती है। सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्र से प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट तैयार होगी। सीसेट में केवल अभ्यर्थियों को क्वालीफाई करना होगा।

    पहले सामान्य अध्ययन, फिर सीसेट

    पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे सामान्य अध्ययन की रही। दूसरी पाली में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसेट) आधारित परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हुई। कुल 25 हजार सात सौ 13 अभ्यर्थियों में 13720 ने परीक्षा दी। 11993 ने परीक्षा छोड़ी।

    कुछ पूछे गए सवाल और उनके जवाब

    - किस जीव का रक्त सफेद होता है?

    तिलचट्टा (कॉकरोच)।

    - पैरा एथलीट दीपा मलिक को 2019 में राजीव गांधी खेल रत्न मिला था, वह किस खेल से संबंधित हैं?

    - गोला फेंक (शॉटपुट)।

    - 2019 में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दूसरी बार किसी महिला को मिला। इस पुरस्कार से पाने वाली पहली महिला कौन थीं?

    एलिनार ओस्ट्राम।

    - भारतीय भाषाओं का केंद्रीय संस्थान कहां है?

    मैसूर।

    - तुलसी के पौधे का औषधीय महत्व का कारण क्या है?

    फीनॉल और फ्लेवोनाइड के कारण।

    - चंद्रयान -2 अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित करने के लिए इसरो ने किस जियोसिंक्रोनस उपग्रह प्रक्षेपण यान का प्रयोग किया?

    जीएसएलवी-एमके -3- एम-1

    - 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा पर चलने वाला भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश है?

    दीव

    - दुनिया का पहला 100 प्रतिशत जैविक राज्य कौन सा है?

    सिक्किम - भारत

    - मां का दूध नवजात के लिए संपूर्ण आहार है, फिर भी इसमें किस चीज का अभाव होता है?

    लौह तत्व

    - भारत का वैश्विक भूख सूचकांक- (जीएचआइ) 2017 में क्या स्थान है?

    100वां

    - आइएनए के अधिकारियों पर मुकदमा कहां चला था?

    लाल किला, नई दिल्ली