Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात साल में दुनिया ने देखा बदला हुआ भारत : बंसल

    चुनावी मोड में चल रही भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए लोगों को साधने में जुटी है। मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पिछले सात साल में नया भारत उभरा है।

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 18 Sep 2021 02:33 AM (IST)
    Hero Image
    सात साल में दुनिया ने देखा बदला हुआ भारत : बंसल

    मेरठ, जेएनएन। चुनावी मोड में चल रही भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए लोगों को साधने में जुटी है। मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पिछले सात साल में नया भारत उभरा है। विकसित देश भी भारत से हाथ मिलाने के लिए बेताब हैं। कृषि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म कर दिया। सूबे में रिकार्ड निवेश हो रहा है। उधर, पश्चिमी उप्र में किसान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आबादी ताकत बनी, गाव भी जगमगाए : सुनील बंसल ने कहा कि मोदी सरकार ने आबादी को बोझ नहीं, ताकत बनाया है। दुनिया का कोई देश भारत से अलग होकर बाजार नहीं खोज सकता। कोरोनाकाल के दौरान मध्यवर्ग की सíवस चेन ने लोगों को बचा लिया। देश मे उद्योगों के साथ गाव के कुटीर उद्योग भी बढ़ाए गए। शापिंग माल खड़े हुए तो गरीब का पक्का मकान भी बना। विश्वविद्यालय और एम्स बने तो गांवों में स्कूल और पीएचसी भी बनाई गई। एक्सप्रेस-वे बना तो हर गांव को सड़क से भी जोड़ा। हवाई चप्पल पहनने वालों के लिए भी हवाई यात्रा करने का सपना देखा, जो साकार हो रहा है।

    ..अमेरिका की धरती से भारत माता की जय : बंसल ने कहा कि हाथ मे झाड़ू और फावड़ा लेकर सफाई करने वाला पीएम पहले कभी किसी ने देखा क्या? अमेरिका की धरती से भारत माता की जय बोलने एवं पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद मस्तक पर त्रिपुंड लगाने वाले पीएम पर गर्व है। भारतवर्ष साफ होगा तो विश्व के लोग पर्यटन पर आएंगे।

    -यूपी में अब कास्ट, क्राइम और करप्शन खत्म

    साढ़े चार साल में योगी की सरकार ने अपराध खत्म कर दिया। कास्ट, क्राइम और करप्शन ही सूबे की पहचान बन गया था। सपा सरकार ने रंगदारी और माफियाओं को बढ़ावा दिया, लेकिन योगी सरकार ने अपराध की कमर तोड़ दी। प्रदेश में बड़े निवेशक पहुंच रहे हैं। 2017 से पहले 15 साल में यूपी से 80 लाख ने पलायन किया। अब वो लौट रहे हैं।

    -अब भव्य राम मंदिर और दिव्य कुंभ है यूपी की पहचान

    40 प्रकार के कामों में यूपी नम्बर एक रहा है। अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता है। दिव्य कुंभ और भव्य राम मंदिर से सूबे की पहचान को नई ऊंचाई मिली। ब्रज, बरसाना, काशी और मथुरा से यूपी का सांस्कृतिक महत्व और बढ़ेगा।