अंग्रेजी की एक लाइन भी नहीं पढ़ पाईं छात्राएं, निरीक्षण में बुलंदशहर के कस्तूरबा स्कूल की खुली पोल
बुलंदशहर डायट प्राचार्य कमल सिंह प्रवक्ता डायट डा. ललित यादव व प्रवक्ता वंदना दूबे ने डायट परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्हें शैक्षिक स्थिति संतोषजनक मिली लेकिन नगरीय क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलीं।
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने शनिवार को संविलियन विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। संविलियन विद्यालय की स्थिति संतोषजनक मिली तो कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अव्यवस्था का अंबार मिला। कक्षा आठ की छात्राएं अंग्रेजी की पुस्तक की एक पंक्ति भी नहीं पढ़ पाई।
अव्यवस्थाओं का मिला अंबार, प्राचार्य ने जताई कड़ी नाराजगी
डायट प्राचार्य कमल सिंह, प्रवक्ता डायट डा. ललित यादव और प्रवक्ता वंदना दूबे सबसे पहले डायट परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां शैक्षिक स्थिति संतोषजनक मिली। प्राचार्य डायट द्वारा शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। कस्तूरबा गांधी नगरीय क्षेत्र के निरीक्षण में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला, जिस पर प्राचार्य ने कड़ी नाराजगी जताई।
वार्डन ने नहीं बनाया था टाइम टेबल
वार्डन ऋचा सक्सेना द्वारा टाइम टेबल नहीं बनाया गया था। बच्चों का शैक्षिक स्तर बहुत ही खराब मिला। एक शिक्षिका अंबे रानी निरीक्षण के समय सुबह 9:50 तक भी उपस्थित नहीं थीं और न ही वार्डन द्वारा उनका अवकाश लगाया गया, स्थान खाली छोड़ा हुआ था जो कि वार्डन की लापरवाही को दर्शाता है।
अंग्रेजी की पुस्तक की एक लाइन नहीं पढ़ पाईं छात्राएं
कक्षा आठ की छात्रा सलोनी व ललिता से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर देखी, परंतु वह पुस्तक की एक पंक्ति भी नहीं पढ़ पाईं। इस पर प्राचार्य ने कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थिति ठीक नहीं मिली। वार्डन द्वारा बताया गया कि 100 बच्चों के नामांकन के सापेक्ष आज 52 बच्चे ही उपस्थित हैं जिस पर बीएसए को निर्देश दिए गए कि वो कार्रवाई कर अवगत कराएं।
टापर को डीएम ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने भी थी बधाई
बलंदशहर, जागरण संवाददाता। यमुनापुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा तान्या ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर माता-पिता के साथ ही स्कूल का नाम भी रोशन किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर तान्या को बधाई दी थी। शनिवार को प्रशासन ने स्कूल को फोन किया। उसके बाद तान्या अपने पिता विजय कुमार और माता पूनम के साथ जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचीं। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने तान्या से भेंट कर पुष्प गुच्छ, पेन भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने तान्या सिंह को लैपटाप भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रा के माता-पिता भी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।