Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजादी के पहले रखी गई थी थापर नगर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे की नींव

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:30 AM (IST)

    शहर के मुख्य गुरुद्वारा थापर नगर स्थित गुरु सिंह सभा की नींव 1940 में रखी गई थी।

    आजादी के पहले रखी गई थी थापर नगर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे की नींव

    मेरठ,जेएनएन। शहर के मुख्य गुरुद्वारा थापर नगर स्थित गुरु सिंह सभा की नींव 1940 में रखी गई थी। अंग्रेजों हुकूमत के समय में मजिस्ट्रेट सरदार सेवा सिंह ने गुरुद्वारे के लिए 8000 वर्ग गज भूमि दी थी। मौजूदा समय में एक हजार संगत के बैठने के लिए कीर्तन दरबार बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार को विस्तार देने का काम जोरों पर चल रहा है। नए हाल में ढ़ाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था और वातानुकूलित बनाने के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। इसके साथ ही नया साउंड सिस्टम भी फिट किया जा रहा है। 110 फुट ऊंचा निशान साहिब भी गुरुद्वारे के फ्रंट भाग में स्थापित किया गया है। यह अभी तक गुरुद्वारे के पिछले भाग में स्थित था। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े जसबीर सिंह खालसा ने बताया कि बिल्डिंग के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की गई है। अंदर की सजावट को जरूर नया लुक दिया गया है। सरदार तीरथ सिंह ने गुरुद्वारे में करीब 40 सालों तक लगातार प्रधान पद पर रहते हुए सेवा कार्य किया। गुरुद्वारा परिसर में खालसा कन्या इंटर कॉलेज बना है।

    गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह नंदा ने बताया कि गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए देश की बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं। जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मेजर जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा जैसे लोग शामिल हैं। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह नंदा ने बताया कि गुरु नानक देव के 550 प्रकाश पर्व पर निर्माणाधीन नए कीर्तन दरबार को नौ नवंबर को संगत के लिए खोल जाएगा।