Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब प्रदेश में आम आदमी पर नहीं, गुंडों पर होती है एफआइआर, सहारनपुर में बोले स्वतंत्र देव सिंह

    By Parveen VashishtaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2022 03:24 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में आम आदमी पर एफआरआई दर्ज होती थी और गुंडे खुलेआम घूमते थे। आज किसी में छेड़छाड़ करने की हिम्मत नहीं है और यदि छेड़छाड़ होती हैं तो गुंडों पर एफआइआर दर्ज होती है।

    Hero Image
    सहारनपुर के गांव जंदेहड़ा शमसपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

    सहारनपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो सपने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देखे थे, उन सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। अब प्रदेश में आम आदमी पर नहीं, गुंडों पर एफआइआर दर्ज होती है। यह विचार उन्‍होंने शनिवार को क्षेत्र के गांव जंदेहड़ा समसपुर में पूर्व सांसद स्व. चौधरी नकली सिंह की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत का हुआ है नव निर्माण 

    स्वतंत्र देव सिंह ने कहा भारत का नव निर्माण हुआ है। आज उत्तर प्रदेश विकास की राह पर है। पूर्व की सरकारों में आम आदमी पर एफआइआर दर्ज होती थी और गुंडे खुलेआम घूमते थे। आज किसी में छेड़छाड़ करने की हिम्मत नहीं है और यदि छेड़छाड़ होती हैं तो गुंडों पर एफआइआर दर्ज होती है। उन्होंने कहा पहले जनपद सहारनपुर के व्यापारियों के मन में डर बसा था वह पलायन करते थे लेकिन अब जब से भाजपा की सरकार आ रही है तब से गुंडे पलायन कर रहे हैं व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

    सभी लोगों को राष्ट्र की तरक्की के प्रति होना होगा समर्पित 

    प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा आज सभी लोगों को राष्ट्र के तरक्की के प्रति समर्पित होना होगा। सहारनपुर पहले दंगा प्रभावित क्षेत्र था और सहारनपुर में व्यापारियों की दुकानें जलाई जाती थीं। कर्फ्यू लगा रहता था, लेकिन आज दंगा नहीं होता, पहले भेदभाव के आधार पर बिजली आती थी, लेकिन आज ईद हो या दीपावली बिना भेदभाव के बिजली मिल रही है। सभी का विकास हो रहा है। पहले विदेशों में भारत की कोई पूछ नहीं थी लेकिन आज जिस देश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाते हैं, वहां के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित वहां की जनता भी उनका सम्मान तिरंगे को हाथ में लेकर करती है। यह सम्मान भारत के प्रत्येक नागरिक का है। 

    इससे पूर्व उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी नकली सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व सांसद के पुत्र अशोक चौधरी व भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कार्यक्रम आयोजक सनी देव चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

    इनकी रही उपस्‍थिति

    कार्यक्रम में लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, औद्योगिक विकास संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, सहारनपुर मेयर संजीव वालिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सदस्य विधान परिषद चौधरी वीरेंद्र सिंह, संचालन चौधरी राज सिंह माजरा ने किया। पूर्व सांसद स्व चौधरी नकली सिंह के पौत्र सनी देव चौधरी ने उनके जीवन परिचय पर संक्षिप्त विवरण दिया।