Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कामयाबी : विश्व रिकॉर्ड समय में बनाया केमिस्ट्री का आवर्त सारणी Meerut News

    By Prem BhattEdited By:
    Updated: Sun, 08 Mar 2020 11:10 AM (IST)

    मोदीनगर में जन्मीं और सीसीएसयू के अंतर्गत पढ़ाई कर आगे बढ़ी मीनाक्षी ने यह रिकॉर्ड 27 सितंबर 2019 को 118 रसायनिक तत्वों को महज 2.49 मिनट में पूरा कर ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    कामयाबी : विश्व रिकॉर्ड समय में बनाया केमिस्ट्री का आवर्त सारणी Meerut News

    मेरठ, जेएनएन। रसायन विज्ञान की आवर्त सारणी को सबसे कम समय में सही क्रम में लगाने वाली विश्व की पहली महिला प्रो. मीनाक्षी अग्रवाल हैं। मोदीनगर में जन्मीं और सीसीएसयू के अंतर्गत पढ़ाई कर आगे बढ़ी मीनाक्षी ने यह रिकॉर्ड 27 सितंबर 2019 को 118 रसायनिक तत्वों को महज 2.49 मिनट में पूरा कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी हाफिज खुर्रम शहजाद का 3.15 मिनट का हांगकांग में था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसे मिली कामयाबी

    मीनाक्षी के अनुसार जब उन्हें पता चला कि वर्ष 2019 को अंतरराष्ट्रीय आवर्त सारणी वर्ष घोषित किया गया है तभी उन्होंने रिकॉर्ड बनाने की ठानी और अभ्यास शुरू किया। योग साधना का सहारा लेते हुए हाथ से करने के साथ ही बार-बार दिमाग में करते हुए स्पीड बढ़ाया। मीनाक्षी के अनुसार रसायन विज्ञान के इस टेबल को यदि क्रम से स्मरण कर लिया जाये तो इसका अत्यधिक लाभ विद्यार्थियों को मिल सकता है। वे इसकी मदद से एक पूरी पीरियोडिक टेबल तैयार कर सकते हैं और उससे सभी रसायनिक तत्वों व उनकी प्रॉपर्टी की जानकारी प्राप्त करना बेहद सरल हो जाता है। टेबल तैयार होने पर किसी भी तत्व की सही पोजीशन और उसकी सभी प्रॉपर्टीज का बहुत आसानी से पता लगाया जा सकता है। उसके बाहरी ऑर्बिट में इलेक्ट्रॉन की संख्या का पता भी आसानी से लगाया जा सकता है। इससे रसायनिक समीकरण बनाने में बहुत आसानी होती है। इसकी उपियोगीताओं को देखते हुए ही इस आवर्त सारणी का रसायन विज्ञान में बहुत अधिक महत्व है। उसके बिना केमिस्ट्री की पढ़ाई संभव ही नहीं है।