Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरधना में सांप्रदायिक बवाल: दोनों पक्षों की तरफ से चले धारदार हथियार, पथराव और कई राउंड फायरिंग

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:19 PM (IST)

    सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव में गोबर के उपले बनाने गई हिंदू युवती से मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। इससे दोनों पक्षों में सांप्रदा ...और पढ़ें

    Hero Image
    सरधना में सांप्रदायिक बवाल के बाद पथराव

    संवाद सूत्र, सरधना। थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में गोबर के उपले बनाने गई हिन्दू पक्ष की युवती से मुस्लिम पक्ष के युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप है। छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में सांप्रदायिक बवाल हो गया। हिंदू व मुस्लिम पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव व कई राउंड फायरिंग की गई। दोनों पक्षों के कई लोग संघर्ष में घायल हुए हैं। वहीं सूचना पर सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कई थानों के पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।

    रविवार सुबह का मामला

    बताया गया कि गांव के बाहरी छोर पर हिंदू पक्ष के लोग गोबर डालते हैं। रविवार सुबह हिंदू पक्ष की एक युवती गोबर के उपले बनाने के लिए गई थी। आरोप कि वहां मुस्लिम पक्ष के कई युवक पहुंचे और युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए मुंह दबाकर जंगल में ले जाने का प्रयास किया।

    किसी तरह युवती आरोपितों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। छेड़छाड़ की जानकारी लगते हिंदू पक्ष में भी आक्रोश फैल गया। दोपहर तक गांव में पंचायत चली और आरोपितों के माफी मांगने पर समझौता करा दिया गया था।

    पथराव और कई राउंड फायरिंग 

    हालांकि मुस्लिम पक्ष पर आरोप ह की समझौते के बाद भी टिप्पणी की गई। जिनके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की तरफ से काफी देर तक पथराव किया गया। कई राउंड फायरिंग भी हुई।

    बताया गया कि एक व्यक्ति गोली लगने से भी घायल हुआ है। वहीं, पथराव व धारदार हथियार से भी कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। उधर गांव में सांप्रदायिक बवाल की जानकारी लगने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

    आनन-फानन में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल सरधना, सरूरपुर व रोहटा पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। गांव में भारी पुलिस बल मौजूद है।