यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SSP खड़े थे बगल में, दारोगा और सिपाही इस बात से थे अंजान; हरकतें देखकर कर दिया निलंबित
मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर एक दारोगा और सिपाही को निलंबित कर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दारोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया। सोमवार रात में एसएसपी डा. विपिन ताडा लिसाड़ी गेट थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण करने के बाद वह वापस जा रहे थे।
इस दौरान हापुड़ अड्डे पर कोतवाली थाने के दारोगा सुमित और लिसाड़ी गेट थाने का सिपाही अखिलेंद्र मोबाइल में व्यस्त दिखे। एसएसपी गाड़ी रुकवाकर कुछ देर वहीं पास में खड़े रहे। इसके बावजूद दारोगा और सिपाही ने मोबाइल से नजरें नहीं हटाईं। इस पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।
दो दारोगा समेत तीन हुए सेवानिवृत्त
पुलिस लाइन में सोमवार को अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो दारोगा और एक मुख्य आरक्षी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र और ट्राली बैग देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त दारोगा शिवचरन सिंह, किशन शर्मा और मुख्य आरक्षी घुड़सवार जसवंद सिंह समेत उनके स्वजन और पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विदाई समारोह की व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह की देखरेख में हुई।
ये भी पढ़ें -
