विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धोती-कुर्ते में मेरठ पहुंचे नए SSP मूर्ति, बोले- कानून व्यवस्था मजबूत रखना पहली प्राथमिकता

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 21 Aug 2026 06:24 PM (IST)

मेरठ के नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने, पीड़ितों को न्याय और महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।

मेरठ पहुंचे एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति

मेरठ पहुंचे एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति

HighLights

  1. एसएसपी बोले, शहर में जाम और अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे।

  2. साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की टीम बनाई जाएगी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति शुक्रवार की दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस पहुंच गए। तेलंगाना के हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले एसएसपी पहले दिन अपने पारंपरिक अंदाज में नजर आए। सफेद धोती-कुर्ते में वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। उसके बाद सर्किट हाउस में वर्दी पहनकर सलामी ली।

सर्किट हाउस में ही उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। वहां से सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को पहले से बेहतर किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकताओं में जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर सीधे एफआइआर दर्ज कराएंगे।

2015 बैच के आइपीएस बीबीजीटीएस मूर्ति को एसएसपी मेरठ बनाया गया। मूल रूप से हैदराबाद तेलंगाना के रहने वाले हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक और मार्केटिंग में एमबीए किया है। एएसपी की ट्रेनिंग उन्होंने गाजियाबाद से ली है। उसके बाद कानपुर देहात के एसपी रह चुके है। वहां से कासगंज का एसपी बनाया गया था। फिर उन्हें झांसी में एसएसपी नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें- कौन हैं धोती-कुर्ता में मेरठ पहुंचे एसएसपी BBGTS मूर्ति, इनके नामकरण की है अनोखी कहानी

वहां से मेरठ की कमान सौंपी गई है। बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना भी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं के अनुरूप पुलिसिंग को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शहर की यातायात व्यवस्था को टीम वर्क से बेहतर बनाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यातायात से प्रत्येक नागरिक जुड़ा होता है। साथ ही साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को तैयार किया जाएगा। उसके बाद एसएसपी ने सर्किट हाउस पहुंचकर सभी सीओ और एएसपी से परिचय किया। साथ ही उनके सर्किल के बारे में संक्षिप्त में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- मेरठ: SSP ऑफिस में किसान नेता से मारपीट के मामले की DIG सहारनपुर करेंगे जांच

वहां से एसएसपी पुलिस आफिस पहुंच गए, क्योंकि सहारनपुर डीआइजी अभिषेक सिंह जांच करने के लिए पुलिस आफिस पहुंचे हुए थे।
एसएसपी को रिसीव करने के लिए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसपी यातायात राजेश कुमार समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे।

यह भी पढ़ें- SSP अविनाश पांडेय का तबादला, बीबीजीटीएस मूर्ति मेरठ के नए कप्तान

यह भी पढ़ें- मेरठ में किसान नेता से SSP और SOG दफ्तर में मारपीट के आरोप के बाद सियासत गरमाई, MLA अतुल प्रधान ने कार्रवाई पर उठाए सवाल