विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agniveer; युवाओं के लिए काम की खबर, अग्निवीरों के करियर को नई ऊंचाईयां देंगे इग्नू के विशेष स्नातक पाठ्यक्रम

Published: Tue, 21 May 2024 10:10 AM (IST)

सोमवार को मेरठ कालेज स्थित इग्नू सेंटर में पहुंचे इग्नू के नोएडा क्षेत्रीय निदेशक डा. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि ...और पढ़ें

Agniveer; मेरठ कालेज इग्नू सेंटर में शुरू हुआ बीएड अभ्यर्थियों की 12 दिवसीय आफलाइन कार्यशाला
Agniveer; मेरठ कालेज इग्नू सेंटर में शुरू हुआ बीएड अभ्यर्थियों की 12 दिवसीय आफलाइन कार्यशाला

HighLights

  1. अग्निवीरों का कौशल बढ़ाएंगे इग्नू के विशेष स्नातक पाठ्यक्रम
  2. मेरठ कॉलेज इग्नू सेंटर में शुरू हुआ बीएड अभ्यर्थियों की 12 दिवसीय आफलाइन कार्यशाला

जागरण संवाददाता, मेरठ। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी इग्नू ने अग्निवीरों के लिए विशेष स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह पाठ्यक्रम इसी वर्ष जुलाई सत्र से शुरू हो रहे हैं। चार वर्ष का सैन्य कौशल लेकर निकलने वाले युवा अग्निवीरों का करियर कौशल विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए इन पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम और बीएससी तीनों के कोर्स हैं।

पांच तरह के पाठ्यक्रम हो रहे शुरू

अग्निवीरों के लिए स्नातक स्तर के पांच पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इनमें तीन बीए और एक-एक बीकाम व बीएससी के हैं। इनमें बीएएस-बैचलर आफ आर्ट्स एप्लाइड स्किल, बीएएएसटीएम-बैचलर आफ आर्ट्स एप्लाइड स्किल टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएएएसएमएसएमई-बैचलर आफ आर्ट्स एप्लाइड स्किल माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज, बीएससीएएस-बैचलर आफ साइंस एप्लाइड स्किल और बीकामएएस-बैचलर आफ कामर्स एप्लाइड स्किल पाठ्यक्रम शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः IT Raid Agra: जूता कारोबारियों के यहां मिले इतने करोड़ कि दाे कैश वैन में भरकर बैंक पहुंचाए नोट

सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की योग्यता 12वीं उत्तीर्ण है। अग्निवीरों को चार वर्ष की सैन्य सेवाओं के बाद कक्षा 12वीं व उसके समकक्ष प्रमाण पत्र मिलेगा जो उच्च शिक्षा के लिए देश के हर शिक्षण संस्थान में मान्य होगा।

ये भी पढ़ेंः Agra: लाइक-कमेंट और शेयर के फेर में फंसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती, 5 के 10 हजार मिले तो कर बैठी ऐसा काम, खाली हुआ अकाउंट

इग्नू शुरू कर रहा एमएससी पाठ्यक्रम

डा. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि मेरठ कालेज के इग्नू सेंटर सहित अन्य जगहों पर इग्नू की ओर से एमएससी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इनमें एमएससन एनवायरनमेंटल स्टडीज, एमएससी इन फैमिली काउंसिलिंग एंड थेरेपी कोर्स भी शुरू होंगे। इनके अलावा छह एमएससी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इनमें मास्टर आफ साइंस इन फिजिक्स, एनलिटिकल केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री, जियोग्राफी और एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स शुरू हो रहा है।

बीएड अभ्यर्थियों की 12 दिवसीय कार्यशाला हुई शुरू

मेरठ कालेज में संचालित इग्नू के दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम की 12 दिवसीय कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। नोएडा क्षेत्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डा. अमित चतुर्वेदी व उप-निदेशक डा. अंजना ने कार्यशाला का आरंभ किया। कोरोना के समय यह कार्यशाला आनलाइन होती थी जिसे अब आफलाइन कर दिया गया है जिसमें हर अभ्यर्थी शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।

बताया कि जुलाई सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून है। मेरठ कालेज के इग्नू केंद्र पर बीए, बीएससी, बीकाम, एमकाम, बीबीए, एमबीए, बी-लिब, एम-लीव, बीसीए, एमसीए, बीएड सहित 88 कार्यक्रम संचालित हैं। प्राचार्य प्रोफेसर अंजलि मित्तल ने सभी बीएड अभ्यर्थियों को कार्यशाला का लाभ लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज, डा. हरजिंदर आदि उपस्थित रहे।