Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सपा इतनी घबराई है कि... BSP के पास प्रत्याशी नहीं', केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को घेरकर कर दी 2047 तक की भविष्यवाणी

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 02:15 PM (IST)

    Keshav Prasad Maurya भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का नामांकन कराने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी। शास्त्री नगर में शुभकामना बैंक्वेट हाल में सभा में कहा कि सपा इतनी घबरायी है कि हर दूसरे दिन प्रत्याशी बदल रही है। बसपा को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस मुक्त भारत हो चुका है।

    Hero Image
    'सपा इतनी घबराई है कि...', केशव प्रसाद मौर्य विपक्ष को घेरकर कर दी 2047 तक की भविष्यवाणी

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का नामांकन कराने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी। कार्यकर्ता रिकार्ड बनाने पर ध्यान दें। यह भाजपा की लहर का समय है। नामांकन और सभा के बाद शहर में रोड शो किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शास्त्री नगर में शुभकामना बैंक्वेट हाल में सभा में कहा कि सपा इतनी घबरायी है कि हर दूसरे दिन प्रत्याशी बदल रही है। बसपा को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस मुक्त भारत हो चुका है। उसका हाल यह है कि हिमाचल में भाजपा के 10 प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए। पूरे भारत में भाजपा की लहर चल रही है।

    अरुण गोविल के बारे में कहा..

    अरुण गोविल के बारे में कहा कि रामायण के श्री राम के रूप में जिसे पूरा विश्व जानता है आज वह अपनी जन्म भूमि पर चुनाव लड़ने आए हैं। दूसरे नंबर का रिकार्ड गोविल के लिए मेरठ से बनना चाहिए। अब तो आरएलडी भी साथ है इसलिए इतिहास बनना चाहिए। पहले नंबर का रिकार्ड बनारस में मोदी जी का बनेगा। अगर मोदी जी ने चुनाव सभा का श्री गणेश मेरठ से किया है तो आपको भी श्री गणेश करना है।

    मेरा बूथ सबसे मजबूत के आह्वान पर बढ़ना है। चार जून चार सौ पार, फिर एक बार मोदी सरकार। गोविल ने कहा जब केशव जी जैसे व्यक्ति आते हाई तो ऊर्जा बढ़ जाती है। दिन कम है कार्य अधिक है। मोदी कोई बात ऐसे ही नहीं निकालते। लक्ष्य ४०० पार ले जाएंगे। जिसने राम का चरित्र निभाया उसकी घर वापसी हुई है।