मेरठ में पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर मिट्टी और पत्थर दबाने का काम शुरू, जानें-प्रगति रिपोर्ट
NHAI हाईवे-58 पर मेरठ से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक विभिन्न तरह के निर्माण कार्य चला रहा है। इनमें सबसे बड़ा निर्माण कार्य पल्लवपुरम के सामने पल्ह ...और पढ़ें

मेरठ, जेएनएन। मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम हाईवे स्थित निर्माणधीन पल्हैड़ा फ्लाईओवर के दोनों ओर मिट्टी और पत्थर को मशीनों से दबाने का काम शुरू हो गया है। वहीं फ्लाईओवर के लिंटर की ऊपरी दीवार और पिलर के नीचे फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी तरह कंकखेड़ा में खिर्वा कट और दौराला की दादरी में निर्माणधीन फ्लाईओवर पर भी युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।
एनएचएआइ हाईवे-58 पर मेरठ से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक विभिन्न तरह के निर्माण कार्य चला रहा है। इनमें सबसे बड़ा निर्माण कार्य पल्लवपुरम के सामने पल्हैड़ा फ्लाईओवर है। एनएचएआइ के पीडी डीके चतुर्वेदी का कहना है कि खिर्वा कट और दादरी कट पर हो रहे फ्लाईओवर का निर्माण पल्हैड़ा फ्लाईओवर के मुकाबले जल्द पूरा होगा। तीनों बड़े फ्लाईओवर के कार्यों की हर रोज प्रगति रिपोर्ट निर्माणधीन कंपनी से ली जा रही है।
हाईवे पर आए दिन लग रहे जाम को देखते हुए जल्द ही फ्लाईओवर का कार्य खत्म करने में तेजी लाई जा रही है। इसके अलावा नाला, सर्विस रोड के कार्यों में भी तेजी है। सिवाया में सर्विस रोड में और नाला निर्माण में थोड़ी दिक्कत थी, जिसे दूर कर कार्य कराया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।