Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहब! पति जेठानी के साथ सोता है, थाने पहुंचकर महिला ने सुनाई आपबीती, पुलिस भी रह गई हैरान

    Meerut News - मेरठ में एक महिला ने अपने पति और जेठानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है। महिला ने बताया कि उसने अपने पति को अपनी जेठानी के साथ गलत हरकत करते हुए देखा था जिसका विरोध करने पर उसके पति ने उसे पीटा।

    By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 31 Mar 2025 05:09 PM (IST)
    Hero Image
    पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध, विरोध में करता है मारपीट।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है। यह बात पूरे परिवार में जगजाहिर है। एक बार दोनों को गलत हरकत करते हुए भी देख लिया था। 

    विरोध किया तो पति ने अपनी पत्नी को पीटा। ससुराल वाले भी पति का ही साथ दे रहे हैं। यह बातें एक महिला ने कंकरखेड़ा थाने में पुलिस से शिकायत करते हुए बताईं। उसने पति और जेठानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है पूरा मामला

    गाजियाबाद में नई बस्ती निवासी रीना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले कंकरखेड़ा में शोभापुर के पास स्थित कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। युवक एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। दंपति के दो बच्चे हैं। 

    आरोप है कि पति शादी के बाद से ही रीना को परेशान करने लगा। छोटी-छोटी बातों पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करता। पीड़ित रीना ने यह बात अपने मायके वालों को भी बताई। दोनों पक्षों के बीच दो बार पंचायत भी हुई। उसके बाद भी पति नहीं सुधरा। 

    रीना का आरोप है कि एक दिन उसने अपने पति को जेठानी के कमरे में गलत काम करते हुए देख लिया। इस बात का विरोध रीना ने किया। इसके बाद पति ने रीना को बेल्ट से पीटा, जिसकी शिकायत रीना ने अपने सास ससुर और अन्य रिश्तेदारों से की। 

    आरोप है कि ससुराल वालों ने पति का ही साथ दिया और रीना को शांत रहने की नसीहत दी। रीना ने फोन कर पूरे मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। इसके बाद पीड़ित सोमवार को थाने पहुंची और पुलिस को मामला बताया। 

    इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घरेलू झगड़ा है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

    दहेज में एक लाख रुपये और कार न देने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

    शादी में दस लाख रुपये और आइ-20 कार न देने पर विवाहिता को पीटकर ससुराल से निकाल दिया। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच पंचायत भी हुई, मगर नतीजा शून्य रहा। जिसके बाद पीड़िता ने कंकरखेड़ा थाने में अपने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ 29 मार्च को केस दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी है।

    कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव पावली खास निवासी सोनिया उर्फ अमृता ने केस दर्ज में बताया कि उसकी शादी 8 मार्च 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र में सराय लाल दास निवासी अमन से हुईठ थी। अमन प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

    पीड़िता सोनिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत उसके ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। बाद में दस लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे। आरोप है कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। उसके बाद सूचना पर मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे लेकर पुलिस चौकी ले गए।

    पीड़िता ने महिला सिपाही को अपनी चोट के निशान भी दिखाए, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब ससुराल वाले किसी तरह सोनिया का अपने साथ घर ले गए। उसके थोड़े दिन बाद सोनिया को फिर से परेशान करने लगे। विरोध करने पर उसे पीटा और ससुराल से निकाल दिया।

    20 मार्च को पीड़िता सोनिया की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाने में पति अमन, ससुर अशोक कुमार, सास सुमन, देवर आकाश और अभिषेक व ननंद प्रियंका पत्नी महेश निवासी गड़ीना, फलावदा के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।