लेटेस्ट फिल्मों में सिंगल स्क्रीन सिनेमा भी अब पीछे नहीं
हम आपके हैं कौन मैंने प्यार किया आशिकी और दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे.. यह सभी फिल्में उस दौर की सुपरहिट फिल्में हैं जब सिंगल स्क्रीन सिनेमा का दौर था।
मेरठ,जेएनएन। हम आपके हैं कौन , मैंने प्यार किया, आशिकी और दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे.. यह सभी फिल्में उस दौर की सुपरहिट फिल्में हैं, जब सिंगल स्क्रीन सिनेमा का दौर था। यह वह समय था जब सुपरहिट फिल्में देखने के लिए सिने प्रेमियों की लंबी लाइन होती थी और सिनेमा हाल के बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगा करता था। लोगों में सिनेमा देखने को एक अलग ही क्रेज और उत्साह हुआ करता था। परिवार के सदस्यों के लिए दो दशक पहले तक सिनेमा देखना किसी जश्न से कम नहीं होता था।
समय बदला लोगों की जीवन शैली बदली और फिर बदल गया सिनेमा भी। मल्टीप्लेक्स ट्रेंड में आते ही लोगों का मोह सिंगल स्क्रीन सिनेमा से खत्म हो गया। मल्टीप्लेक्स में सिनेमा देखना स्टेटस सिंगल बन गया और लोग सिंगल स्क्रीन सिनेमा को भूलने लगे। दोनों सिनेमा स्क्रीन दो वर्गो में बंट गया। लोगों की रुचि घटी लोग सिंगल स्क्रीन सिनेमा में फिल्म देखना बंद कर दिए। ऐसे में इन सिनेमाघरों की स्थिति दिन पर दिन खराब होने लगी, और यहां लेटेस्ट फिल्मों की जगह पुरानी फिल्में लगने लगी।
लेकिन पिछले कुछ समय से शहर में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के ट्रेंड में बदलाव देखने को मिल रहा है, और अब हर सप्ताह मल्टीप्लेक्स सिनेमा की तरह ही सिंगल स्क्रीन सिनेमा में सिने प्रेमियों के लिए न सिर्फ लेटेस्ट फिल्म देखने का मिल रहा है, वहीं अब सिंगल स्क्रीन सिनेमा हाल में भी काफी सुविधाएं भी है।
शहरों में सिंगल स्क्रीन सिनेमा खत्म हो रहे हैं। युवाओं ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा का रुख कर दिया है। ऐसे में लोग त्योहारों के मौके पर ही अधिक आते है। लोगों की पसंद का ध्यान रखते हुए कुछ समय से काफी बदलाव किए गए है, न सिर्फ लेटेस्ट फिल्म बल्कि खाने पीने और अन्य सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब एक फिर लोगों का रुझान बढ़ रहा है।
-मोहन लाल मैनेजर अप्सरा सिनेमा
एक वह जमाना था जब सौ दिन तक एक ही फिल्म लगी रहती थी, और टिकट के लिए लंबी लाइन होती थी। वह अब गुजरे जमाने की बात हो गई लेकिन अभी भी लोग फैमिली के साथ फिल्म देखने आते हैं इसलिए लेटेस्ट फिल्म लगाने पर ही जोर दिया जा रह है। जो युवा को भी पसंद है।
-इशरार अहमद मैनेजर निशात सिनेमा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।