Updated: Thu, 17 Apr 2025 05:33 PM (IST)
मेरठ में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर दुल्हन की मां से ही निकाह करा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई-भाभी ने उससे पा ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, मेरठ। भाई-भाभी ने एक युवक को निकाह कराने का झांसा दिया। उसे एक गांव में ले जाकर 20 साल की लड़की दिखाई। युवक ने हां कर दी। निकाह के दौरान निकाहनामा देखकर युवक चौंक गया। उस पर लड़की नहीं उसकी 45 साल की मां का नाम लिखा था।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसएसपी डा. विपिन ताडा से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
क्या है मामला?
पीड़ित ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह पांच भाई हैं। सभी के हिस्से में 40-40 वर्ग गज जमीन आई है। वह मजदूरी करता है। 31 मार्च को भाई-भाभी ने उसका निकाह गांव फाजलपुर निवासी एक लड़की से कराने की बात कही। वह उनके साथ चला गया।
लड़की देखकर रिश्ते को हां कह दी। उसी दिन निकाह करना तय हुआ। निकाह के दौरान मौलवी ने दुल्हन का नाम बोला तो वह चौंक गया। निकाहनामे पर लड़की की विधवा मां का नाम लिखा था। वह उससे 25 वर्ष बड़ी है। उसने निकाह से इन्कार किया तो दोनों परिवारों ने मारपीट करते हुए निकाह नहीं करने पर दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी।
वह डर गया और निकाह कर लिया। युवक का आरोप है कि रिश्ता कराने के लिए भाई-भाभी ने पांच लाख रुपये लिए हैं। मामले में जिम्मेदार लोगों ने फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। एसएसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।