Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shivratri 2021: बागपत के पुरा महादेव मंदिर में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, की मंगल कामना

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Fri, 06 Aug 2021 09:51 PM (IST)

    बागपत के पुरा महादेव मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर शुक्रवा को सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और एसपी ने दिनभर खुद मोर्चा संभाले रखा। इस दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जल चढ़ाई। पूरे दिन भक्‍त यहां पर रहे।

    Hero Image
    बागपत के पुरा महादेव मंदिर में शुक्रवार को दिनभर बोलबम से गुंजयमान रहा।

    बागपत, जेएनएन। Shivratri 2021 बागपत जिले के बालैनी में पुरा महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के अवसर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जल चढ़ाकर अपने परिवार में सुख-शांति की कामना की। मंदिर दिनभर बोलबम से गुंजयमान रहा। आईजी ने मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और एसपी ने दिनभर खुद मोर्चा संभाले रखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरा गाँव स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर साल में दो बार श्रावणी और फाल्गुनी मेला लगता है जिसमें दुरदारज से आकर लाखों कावंड़िये और शिवभक्त भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करते है। मंदिर की मान्यता है कि जो भी भक्त यहा सच्चे मन से मन्नत मांगता है उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। लेकिन इस बार कावंड़ यात्रा बंद हो जाने के कारण मंदिर समिति ने मेला स्थागित कर दिया था और सिर्फ श्रदांजलुओ को जलाभिषेक की छूट दी थी। शुक्रवार को शिवरात्री के अवसर पर एक लाख से अधिक भक्‍तों ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। गर्मी और लंबी लंबी लाइने भी शिवभक्तों का होंसला नहीं डिगा सकी। शिवभक्त सुबह से ही भीषण गर्मी में लंबी लंबी लाइनों में लगकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। थके हारे श्रद्धालुओं में मंदिर को देखते ही अलग जोश देखते ही बनता था, बोल बम से मंदिर दिनभर गुंजयमान रहा।

    दोपहर में आईजी प्रवीण कुमार मंदिर पहुँचे और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के बाद सभी तैयारियो का निरीक्षण किया और अधिनिष्ठों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया की सुबह एक बजे से ही श्रद्धालु आने शुरू हो गए थे और शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा सीसीटीवी कैमरों, एन्टी माइंड टीम, एटीएस, बम स्पोजल दस्ता, पीएसी, आरएएफ की टीम निगरानी करती रही। एसपी अभिषेक सिंह ने दिनभर मंदिर में मोर्चा संभाले रखा और दिनभर अधिनिष्टो को आवश्यक दिशा- निर्देश देती रहे।

    पुरा महादेव मंदिर पर विधि विधान पूर्वक हुआ झंडापुजन, झंडापुजन में डीएम सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद। पुरा महादेव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के अवसर पर शाम 5 बजकर 28 मिनिट पर मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा द्वारा विधि- विधान पूर्वक झंडा पूजन शुरू किया गया। जिसमे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ झंडे की पूजा की गई। एक घण्टे चले झंडापुजन के बाद शाम 6 बजकर 28 मिनिट पर झंडारोहण होते ही मुख्यजलाभिषेक शुरू हो गया। मुख्यजलाभिषेक शुरू होते ही लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयकारों के साथ भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। झंडापुजन में डीएम राजकमल यादव, मंदिर कमेटी अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, चेयरमैन माँगेराम यादव,ग्राम प्रधान ब्रहमपाल मलिक, अरुण शर्मा, संजीव शर्मा,सुरेंद्र यादव, एमएलसी दिनेश गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner