विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में सात और मथुरा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आगजनी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 11:26 PM (IST)

मेरठ के नौचंदी इलाके में आज दोपहर एक स्कूल में सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जबरदस्त बवाल हुआ।

मेरठ में सात और मथुरा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आगजनी
मेरठ में सात और मथुरा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आगजनी

मेरठ (जेएनएन)। मेरठ के फूलबाग कालोनी के डेफोडिल पब्लिक स्कूल के बाथरूम में बच्ची से दुष्कर्म के शोर ने बवाल करा दिया। भीड़ ने स्कूल में जमकर तोडफ़ोड़ की। फर्नीचर और पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। पहले सूरजकुंड पर जाम लगाया, फिर नौचंदी थाने का घेराव कर नारेबाजी की। गांधी आश्रम चौराहे पर जाम लगाकर वाहनों में तोडफ़ोड़ की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची का डाक्टर संगीता के नेतृत्व में तीन डाक्टरों के पैनल से मेडिकल किया। 

यह भी पढ़ें: Resignation: सपा एमएलसी अम्बिका चौधरी और अशोक वाजपेई का इस्तीफा

भीड़, जाम और तोड़फोड़

नौचंदी की रहने वाली एक बच्ची डेफोडिल पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। आज स्कूल की छुट्टी के बाद घर गई। पेशाब में खून आने पर परिजन पास की महिला डाक्टर के पास ले गए तो उसने कह दिया कि दुष्कर्म हुआ है। कहानी बना दी गई कि बाथरूम के अंदर स्कूल के छात्र ने दुष्कर्म किया। बच्ची को लेकर परिजन स्कूल पहुंचे तो भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने स्कूल का ताला तोड़कर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। पोस्टर फाड़ दिए फर्नीचर में आग लगा दी। पुलिस भीड़ को भगाकर बच्ची को मां के साथ अस्पताल ले गई। चाचा की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। भीड़ ने नौचंदी थाने का घेराव कर आश्रम चौराहे पर जाम लगा दिया। यहां से भीड़ को दौड़ाया तो सूरजकुंड पर जाम लगाने के बाद भीड़ फिर आश्रम चौराहे पर पहुंच गई। बसों में तोडफ़ोड़ कर पुलिस पर पथराव किया। 

 यह भी पढ़ें: मुलायम और शिवपाल के अपमान पर दिया इस्तीफाः अशोक वाजपेई

स्कूल से घर लौट गई थी बच्ची 

प्रिंसिपल मंजू शर्मा ने कहा कि स्कूल से बच्ची घर लौट गई थी। सभी शिक्षक भी ताला डालकर घर चले गए। अचानक स्कूल में तोडफ़ोड़ की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हमें दुष्कर्म की कोई जानकारी नहीं है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा कि स्कूल में दुष्कर्म की जानकारी दी गई थी, जिस पर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ के बवाल कर तोडफ़ोड़ करने का मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:  सैकड़ों महिलाओं की कटी चोटी, पुरुषों के भी बाल कटने की घटनाएं

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

मथुरा की भूतेश्वर क्षेत्र की कॉलोनी में बुधवार शाम साढ़े तीन बजे स्कूल से लौटकर आई पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक ने बंद दुकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़तों ने 1090 और 1098 पर देर रात शिकायत दर्ज कराई। पीडि़त बच्ची स्कूल से लौटने के कुछ देर बाद घर से बाहर निकली तो पड़ोसी युवक उसे पैसे देने का लालच देकर साइकिल पर बैठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और कॉलोनी में छोड़ फरार हो गया। मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि उसे पड़ोसी ने सात रुपये दिए थे और साथ ले गया था। परिजनों ने युवक के खिलाफ कृष्णा नगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता का मेडिकल  परीक्षण देर रात तक मेडिकल नहीं हो सका। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने तत्काल मेडिकल की व्यवस्था कराने को कहा है। 

यह भी पढ़ें: झांसी जासूसी प्रकरण की जांच के दायरे में तीन एडीएम