Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut Road Accident: यूपी में खुले में घूम रहे गोवंश, गाय से टकराने से स्कूटी सवाल घायल

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 04:30 PM (IST)

    मेरठ के वेस्ट एंड रोड पर दीवान पब्लिक स्कूल के पास एक नशे में धुत स्कूटी सवार गाय से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे शुभम अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिवार को सूचित किया। घायल की पहचान विमल पुत्र बिजेंद्र के रूप में हुई है जो सैनिक विहार कंकरखेड़ा का निवासी है। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में था।

    Hero Image
    सदर में गाय से टकराया स्कूटी सवार, घायल

    जागरण संवाददाता, मेरठ। वेस्ट एंड रोड पर दीवान पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार स्कूटी सवार गाय से टकरा गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे शुभम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार शराब के नशे में था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार देर शाम वेस्ट एंड रोड पर दीवान पब्लिक स्कूल के सामने विमल पुत्र बिजेंद्र निवासी सैनिक विहार कंकरखेड़ा तेज रफ्तार से आ रहा था। वह शराब के नशे में था। सड़क पर बैठी गया सामने आने पर स्कूटी सवार उससे टकरा गया और सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

    आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर पुलिस ने उपचार को उसे शुभम अस्पताल में भर्ती कराया। उसके हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने घायल के स्वजन को घटना की जानकारी दी। सदर बाजार थाना इंस्पेक्टर मुनेश शर्मा ने बताया विमल नशे में था। उसकी हालत सही है।