Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Somwar 2021: बागपत के पुरा महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Mon, 09 Aug 2021 06:00 PM (IST)

    बागपत में भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम तक एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। देर शाम तक यहां पर जल चढ़ाने का सिलसिला रहेगा।

    Hero Image
    बागपत के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को भक्‍तों की खासी भीड़ रही।

    बागपत, जेएनएन। Sawan Somwar 2021 बालैनी क्षेत्र के पुरा महादेव गाँव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम तक एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। पुरा गाँव स्थित पुरा महादेव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां पर देशभर से लोग आते है और भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयकारों की गूंज

    सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर सुबह से ही श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने पुजा अर्चना कर भगवान आशुतोष पर भाँग,दुध,धतुरा,शहद चढ़ाकर जलाभिषेक किया और मन्नते माँगी। मंदिर के मुख्य पुजारी प.जयभगवान शर्मा ने बताया कि शाम तक एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया।

    सीसीटीवी से रखी नजर

    सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ युवराज सिंह सुबह से ही मंदिर में रहे और लगातार गश्त कर अधिनिष्ठों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। सावन के तीसरे सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पर उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पूरे दिन पुलिस मशक्‍कत करती रही और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे चप्पे पर निगरानी की गई।

    तीसरे सोमवार को जलाभिषेक

    सहानपुर के गंगोह में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर व देहात के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। नगर व क्षेत्र में तीसरे सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। सोमवार को भगवान शिव की आराधना का प्रमुख दिन माना जाता है, लेकिन शास्त्रों में श्रावण मास में इस दिन विधि विधान के साथ जलाभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। सोमवार को सुबह ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दुग्ध, दही, शहद, गंगा जल आदि से भगवान आशुतोष को जलभिषेेक कर बेल पत्र, पुष्प, फल भांग, धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कुछ श्रद्धालु ऐसे भी रहे जिन्होने विधि विधान के साथ जलाभिषेक किया। मान्यता है कि श्रावण मास में सभी पाप नष्ट हो जाते है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। प्राचीन मंदिर गुड़ छप्पर, जवाहर गंज स्थित बड़ा शिवालय, बाइपास रोड स्थित सज्जन वाला मंदिर के अलावा शिव चौंक, गणेश चौंक, सर्राफा बाजार स्थित शिव मंदिर समेत तमाम मंदिरों में भगवान आशुतोष को मनाने के लिए पूजा-पाठ किया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner